अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने मीडिया को बताया अमेरिका का दुश्‍मन

फ्लोरिडा पहुंचते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मीडिया को लिया आड़ें हाथों। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स से लेकर सीएनएन तक को बताया देश का दुश्‍मन। फिर प्रयोग किया मीडिया के लिए 'फेक न्‍यूज।'

फ्लोरिडा। अम‍ेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर मीडिया पर हमला बोला है। इस बार ट्रंप ने मीडिया को अमेरिकी नागरिकों का दुश्‍मन बताया है। फ्लोरिडा पहुंचते ही ट्रंप ट्वीट के जरिए मीडिया को आड़े हाथों लिया। ट्रंप अपना वीकेंड मनाने के लिए अपने मर-अ-लागो वाले घर गए हैं। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब ट्रंप वीकेंड के लिए फ्लोरिडा पहुंचे हैं।

डोनाल्‍ड-ट्रंप-ने-मीडिया-को-बताया-अमेरिका-का-दुश्‍मन

दुश्‍मन है फेक न्‍यूज

ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा, 'फेक न्‍यूज मीडिया (न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स, एनबीसी न्‍यूज, एबीसी, सीबीएस और सीएनएन) मेरे दुश्‍मन नहीं हैं बल्कि यह अमेरिकी लोगों का दुश्‍मन है।' ट्रंप ने इसके पहले भी ट्वीट किया था जिसमें उन्‍होंने न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स, सीएनएन, एनबीसी और कई मीडिया हाउस को निशाना बनाते हुए उन्‍हें बीमार करार दिया। हालांकि उन्‍होंने अपने बाद वाले ट्वीट को डिलीट कर दिया और फिर अपनी लिस्‍ट में दो और मीडिया हाउसेज को शामिल कर लिया। इससे पहले भी कई अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने मीडिया की आलोचना की है लेकिन ट्रंप की भाषा की आलोचना हो रही है। ट्रंप हमेशा मीडिया को उनकी बुराईयों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने का दोषी ठहराया है। साथ ही उन्‍होंने कई जर्नलिस्‍ट्स पर उनकी उपलब्ध्यिों के लिए सही सम्‍मान न दिखाने का भी आरोप लगाया है।

मीडिया ही समस्‍याओं के लिए जिम्‍मेदार

गुरुवार को जो प्रेस कांफ्रेंस हुई थी कई रिपोर्ट्स ने उस प्रेस कांफ्रेंस को एक अजब-गजब प्रेस कांफ्रेंस करार दिया था। ट्रंप ने इसके बाद ट्वीट किया और इसमें उन्‍होंने उस सकारात्‍मक टिप्‍पणी का जिक्र किया जो उनके समर्थन में रश लिंबघ ने की थी। लिंबघ ने कहा था, 'आज तक की सबसे प्रभावशाली प्रेस कांफ्रेंस जो मैंने अभी तक देखी है।' ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा, 'बहुत से लोग इस पर सहमत हैं लेकिन फेक मीडिया का रुख अलग है।' ट्रंप ने अपनरा पूरा कैंपेन मीडिया को पक्षपाती बताते ही पूरा किया था। गुरुवार को जो प्रेस कांफ्रेंस ट्रंप ने की वह सबसे लंबी प्रेस काफ्रेंस थी जो सिर्फ शिकायतों से भरी हुई थी। ट्रंप ने यहां पर मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके एक माह पुराने प्रशासन की समस्‍याओं के लिए मीडिया को दोषी ठहराया है। अपने कार्यकाल के चार हफ्तों में ही ट्रंप के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपना पद छोड़ दिया है और कैबिनेट के लिए नामांकित एक व्‍यक्ति ने अपन नामांकन वापस लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+