डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, 15 नवंबर को करेंगे बहुत 'बड़ी घोषणा', क्या राष्ट्रपति चुनाव में फिर खड़े होंगें?

डोनाल्ड ट्रंप अगर राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी जताते हैं, तो कैपिटल हिल हिंसा की जांच के बीच अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करेंगे।

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक रैली के दौरान घोषणा की है, कि वो 15 नवंबर को 'बहुत बड़ी घोषणा' करने जा रहे हैं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने विस्तार से नहीं बताया है, कि वो अपने फ्लोरिडा स्थिति घर पर क्या घोषणा करने वाले हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं, कि वो अपनी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की घोषणा कर सकते हैं।

donald trump

राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे ट्रंप?

रिपोर्टों में कहा गया है कि, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस के लिए 2024 में होने वाली रेस में शामिल हो सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ओहियो में रैली के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि, "मैं मंगलवार, 15 नवंबर को 'मार ए लागो' में एक बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहा हूं।" आपको बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप अगर राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी जताते हैं, तो ये बड़ी घोषणा होगी, क्योंकि पिछले साल 6 जनवरी को अमेरिकी संसद पर हुए हिंसा को लेकर आरोप डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों पर लगे हैं और मामले की जांच चल रही है। इस मामले में स्पेशल टीम अभी तक डोनाल्ड ट्रंप के तमाम करीबियों से पूछताछ कर चुकी है, जिसमें उनकी बेटी भी शामिल हैं। वहीं, अमेरिका में अभी सीनेट की कुछ सीटों के लिए मध्यावधि चुनाव चल रहे हैं और जो बाइडेन की स्वीकार्यता रेटिंग में भारी कमी आई है, लिहाजा डोनाल्ड ट्रंप अगर राष्ट्रपति चुनाव में उतरने की घोषणा करते हैं, तो फिर उनके समर्थकों में नया जोश आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+