ट्रंप ने ओबामा को बताया ISIS का संस्थापक, हिलेरी को कहा कुटिल
फ्लोरिडा। अपने विवादित बयानों के जरिए सुर्खियों में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बराक ओबामा और अपनी प्रतियोगी हिलेरी क्लिंटन पर बड़ा आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा है कि ओबामा इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के संस्थापक हैं। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव में अपनी प्रतियोगी हिलेरी क्लिंटन पर आरोप लगाया है कि वो इस समूह की सह-संस्थापक हैं।
आईएसआईएस करता है ओबामा का सम्मान!
एक रैली के दौरान ट्रंप ने कहा कि ' कई मामलों में आप जानते हैं कि वो ( आईएसआईएस ) राष्ट्रपति ओबामा का सम्मान करते हैं।' इतना ही नहीं चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी से अपनी प्रतियोगी हिलेरी क्लिंटन पर आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा कि ' कुटिल हिलेरी क्लिंटन' इस समूह की सह-संस्थापक हैं।
ओबामा का लिया पूरा नाम
इसी रैली के दौरान ट्र्ंप ने कुछ देर बाद बराक का पूरा नाम बराक हुसैन ओबामा कह कर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ओबामा पर यह आरोप तीन बार जोर देकर आरोप लगाया। बता दें कि ट्रंप ओबामा और उनकी पूर्व राज्य विदेश सचिव पर आरोप लगा चुके हैं। ट्रंप ने ओबामा और हिलेरी द्वार इराक पर लिए गए फैसलों की आलोचना करते हुए कहा था कि इन फैसलो से ही आईएसआईएस सरीखा आतंकी समूह मध्यपूर्व ही नहीं पूरी दुनिया में फैल रहा है।
इससे पहले भी लगा चुके हैं आरोप
वहीं व्हाइट हाउस ने ट्रंप द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। इससे पहले ट्रंप ने हिलेरी के संबंध में कहा था कि दूसरे संशोधन वाले लोगों मतलब बंदूक के मालिकों अथवा हथियार से जुड़े अधिकारों का समर्थन करने वाले लोगों से अपील की थी कि वे हिलेरी क्लिंटन को जीतने से रोकें। जिसे हिलेरी के लिए धमकी के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन ट्रंप ने एक टीवी चैनल में इंटरव्यू के दौरान खुद पर लग रहे आरोपों को खारिज किया था।













Click it and Unblock the Notifications