डोनल्ड ट्रंप ने कहा, ''चिल ग्रेटा, चिल'', ग्रेटा थनबर्ग ने कुछ ऐसे दिया जवाब
"एक किशोर लड़की जो अपने ग़ुस्से को काबू में करना सीख रही है. फ़िलहाल अभी मस्ती कर रही हूं और एक दोस्त के साथ बढ़िया पुरानी फ़िल्म देख रही हूं."
ये परिचय है पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मुद्दों पर काम करने वाली स्वीडन की 16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग का.
वही ग्रेटा थनबर्ग जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में एक भावुक भाषण देते हुए ग़ुस्से में दुनिया भर के नेताओं से पूछा था, "हाउ डेयर यू?...आपकी हिम्मत कैसे हुई?"
ये उसी ग्रेटा थनबर्ग का परिचय है जिन्हें दो दिनों पहले ही साल 'टाइम्स पर्सन ऑफ़ द इयर, 2019' का ख़िताब मिला है. ग्रेटा ने अपने ट्विटर बायो में अपना यही परिचय बताया है.
ग्रेटा ने ट्विटर पर अपने बारे में वही बातें लिखी हैं जो अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उनका मज़ाक उड़ाते हुए कही थीं.
ये भी पढ़ें: ग्रेटा थनबर्ग: दुनिया के शीर्ष नेताओं से टक्कर लेने वाली लड़की
ट्रंप ने उड़ाया ग्रेटा का मज़ाक
इसकी शुरुआत तब हुई जब अभिनेत्री रोमा डॉवेनी ने टाइम पत्रिका की कवर फ़ोटो (जिस पर ग्रेटा की तस्वीर छपी है) शेयर करते हुए उन्हें टाइम्स पर्सन ऑफ़ द इयर बनने की बधाई दी.
इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने उसी ट्वीट पर जवाब में लिखा, "कितना हास्यास्पद है! ग्रेट को अपने एंगर मैनेजमेंट की दिक़्कत पर काम करना चाहिए और किसी दोस्त के साथ बढ़िया पुरानी फ़िल्म देखनी चाहिए. चिल ग्रेटा, चिल!"
इसके बाद ग्रेटा थनबर्थ ने ट्रंप के इन्हीं शब्दों को अपना ट्विटर बायो बना लिया है.
पहले भी इसी अंदाज़ में जवाब दे चुकी हैं ग्रेटा
वैसे ये पहली बार नहीं है जब ग्रेटा ने नेताओं की आलोचना का जवाब देने के लिए अपना ट्विटर परिचय बदला है.
इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर ख़ुद को 'pirralha' बताया था. ये पुर्तगाली भाषा का एक शब्द है जिसका मतलब होता है- बिगड़ा हुआ बच्चा. ग्रेटा ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि ब्राज़ील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने उन्हें 'बिगड़ी हुई बच्ची' कहा था.
अक्टूबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने उन्हें 'दयालु लेकिन कम जानकारी वाली किशोरी' (a kind but poorly informed teenager) कहा था और उन्होंने इसे ही अपना ट्विटर बायो बना लिया था.
सितंबर में ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में दिए उनके भावुक भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए व्यंग्यात्मक लहज़े में लिखा था, "एक बेहद ख़ुश लड़की जो उज्ज्वल और शानदार भविष्य की राह देख रही है.'' ग्रेटा ने कुछ वक़्त के लिए ट्रंप के इन्हीं शब्दों को अपना ट्विटर परिचय बना लिया था.
सबसे कम उम्र की टाइम्स 'पर्सन ऑफ़ द इयर'
ग्रेटा थनबर्ग टाइम्स पर्सन ऑफ़ द इयर का ख़िताब पाने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की शख़्स हैं. ग्रेटा ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर अपनी बातों से दुनियाभर के नेताओं और लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.
उन्होंने मैड्रिड शहर में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के 25वें जयवायु परिवर्तन सम्मलेन में भी हिस्सा लिया है. इस सम्मलेन में ग्रेटा ने वैश्विक स्तर के नेताओं के बारे में कहा कि वो बड़ी-बड़ी बातों से भ्रम पैदा करना बंद करें और 'असली एक्शन' करके दिखाएं.
ग्रेटा को क्या बीमारी है?
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ग्रेटा थनबर्ग एस्परजर सिंड्रोम से ग्रसित हैं. एस्परजर सिंड्रोम एक तरह का ऑटिज़्म है जो लोगों के बात-चीत करने और दूसरों से संपर्क बनाने की क्षमता को प्रभावित करता है.
ग्रेटा ने एक बार बताया कि उन्होंने लंबे समय तक अवसाद, अलगाव और चिंता झेली है.
इससे प्रभावित लोगों के व्यवहार में कई बार दोहराव दिखता है और इससे पीड़ित लोग अपनी बार सामान्य ढंग से व्यक्त नहीं कर पाते.
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications