सोशल मीडिया पर आईं अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप की बाथरोब वाली फोटोग्राफ्स

सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बाथरोब में तस्‍वीरें। व्‍हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी के बयान के बाद जारी की गई हैं तस्‍वीरें।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तस्‍वीरों ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। राष्‍ट्रपति ट्रंप की ये तस्‍वीरें काफी पुरानी हैं और इन तस्‍वीरों में ट्रंप बाथरोब में नजर आ रहे हैं। बाथरोब, नहाने के बाद पहने जाने वाला कपड़ा होता है। ये तस्‍वीरें व्‍हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी सीन स्‍पीयर के एक बयान के बाद जारी हुई हैं।

अमेरिकी-राष्‍ट्रपति-ट्रंप-की-बाथरोब-वाली-फोटोग्राफ्स

व्‍हाइट हाउस नाराज

अब इन तस्‍वीरों के आने के बाद से ही स्‍पीयर के बयान को लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। कुछ लोग इस लुक में अपने राष्‍ट्रपति को देखकर हैरान हैं तो कुछ लोग इन तस्‍वीरों की वजह से उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं स्‍पीयर की ओर से भी इन तस्‍वीरों पर बयान जारी किया है। स्‍पीयर की ओर से जारी बयान में उनकी नाराजगी साफ झलक रही है। स्‍पीयर ने कहा है कि ट्रंप ऐसे कपड़े नहीं पहन सकते हैं और ऐसे में ये तस्‍वीरें सिर्फ एक कल्‍पना हैं। इन फोटोग्राफ्स को न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने सबसे पहले पब्लिश किया था। स्‍पीयर के मुताबिक एक अखबार ने कल्पना के तौर पर राष्‍ट्रपति की इस तस्वीर को प्रकाशित किया था, ऐसे में इसपर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।

ट्रंप ने तस्‍वीरों को बताया कल्‍पना

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने रविवार को ट्रंप के व्‍हाइट हाउस में बिताए दो हफ्तों के ऊपर एक आर्टिकल लिखा था और कुछ तस्वीरें पब्लिश की थीं। इन्हीं तस्वीरों में एक में ट्रंप बाथरोब में नजर आ रहे थे। सीन स्‍पीयर ने तस्वीर को गलत बताने के साथ इस आर्टिकल में में दी गई कई जानकारियों को भी झूठा करार दिया है। उन्होंने इस आर्टिकल को लिखने वाले से माफी तक मांगने की बात कही है। ट्रंप ने भी ट्ववीट कर इस फोटो को सिर्फ कल्पना करार दिया। उन्होंने एक और ट्ववीट में न्यूयॉर्क टाइम्स के इस तरह की पत्रकारिता पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स से माफी की मांग भी कह है। ट्रंप ने लिखा है वे चुनाव में मेरी जीत से बौखलाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+