'वो 20 साल का था, हम हैरान है उसने ये कैसे किया', ट्रंप की रैली में गोली चलाने वाले थॉमस के परिवार ने क्या कहा

Donald Trump shooter Thomas Crooks: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी करने वाले संदिग्ध थॉमस क्रूक्स के परिवार और दोस्तों ने इस हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। थॉमस क्रुक्स के बारे में उनके परिवार और साथियों ने कहा है कि वे एक शांत और अहिंसक स्वाभाव वाला था। पता नहीं, उन्होंने ऐसा कैसे किया है।

थॉमस क्रूक्स का परिवार अभी भी इस घटना से उबर नहीं पाया है। उनका परिवार अभी तक समझ नहीं पाया है कि आखिर उनके घर के बच्चे ने सिर्फ 20 साल के बच्चे ने ऐसा भयानक कदम कैसे उठा लिया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, थॉमस के पिता मैथ्यू क्रुक्स ने कहा है कि, ''हम अभी तक ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि, आखिर ये सब क्यों हुआ और हो क्या रहा है।''

Donald Trump shooter Thomas Crooks

ये भी पढ़ें- 'डोनाल्ड ट्रंप को गोली नहीं, बस कांच के टुकड़े लगे', गोलीबारी की घटना पर विरोधियों ने किया अब बड़ा दावा

डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी करने वाले शख्स थॉमस के परिवार की प्रतिक्रिया

  • थॉमस के पिता मैथ्यू क्रुक्स ने आगे कहा कि वह अपने बेटे और उसके द्वारा की गई हरकत पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले कानून प्रवर्तन से बात करने तक इंतजार करेंगे।
  • शूटर थॉमस के चाचा 68 वर्षीय मार्क क्रुक्स ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि, यह घटना पूरे परिवार के लिए एक बड़ा सदमा थी और उन्हें नहीं पता कि पेंसिल्वेनिया रैली में डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने के लिए उसे किस बात ने प्रेरित किया होगा। क्रुक्स ने कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या कहना है। हम और हमारा पूरा परिवार अभी भी इस खबर को समझने की कोशिश कर रहे हैं।''
  • मार्क क्रुक्स पेंसिल्वेनिया के निवासी हैं। उन्होंने् कहा कि, उनका थॉमस से सालों से कोई संपर्क नहीं था। मार्क क्रुक्स बोले, ''मैंने उस बच्चे थॉमस को तब से नहीं देखा है जब वह छोटा था। वह कभी परेशान नहीं करना चाहता था, इसलिए हम उसे नहीं देखते हैं।''
  • शूटर के माता-पिता, मैथ्यू और मैरी क्रुक्स सब इस बात से हैरान और परेशान हैं कि उनके घर के किसी मेंबर ने ऐसा कदम कैसे उठा लिया। थॉमस क्रुक्स 20 साल के थे और यह पहला राष्ट्रपति चुनाव होता जिसमें उन्हें वोट देने का अधिकार होता।

ये भी पढ़ें- मोदी की हुंकार रैली में भी ट्रंप की रैली की तरह हुआ था अचानक हमला! पटना को आज भी याद है 2013 का वो बम धमाका

शूटर थॉमस के दोस्तों और परिवारों ने क्या कहा?

  • CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटर थॉमस के दोस्तों और पड़ोसियों ने कहा है कि थॉमस टीनएज में एक शांत और अलग-थलग रहने वाले बच्चे थे, जिनमें हिंसा की कोई प्रवृत्ति नहीं थी।
  • शूटर थॉमस के सहपाठियों ने उसे एक शर्मीले और रिजर्व रहने वाला बच्चा बताया है। उन्होंने कहा कि वह स्कूल में ज्यादा लोगों से घुल-मिलता नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि उसका राजनीति में भी कोई झुकाव नहीं था। उसके सहपाठी ने कहा कि उसे कई बार दूसरे छात्रों द्वारा धमकाया जाता था।
  • उसके एक सहपाठी ने कहा, "मैं बस हैरान था, मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसने इतना भानयक काम किया है, उसने ऐसा कैसे और क्यों किया, ये अबतक हम दोस्तों के समझ से परे है जबकि वह इतना शांत और खुद में ही रहने वाला व्यक्ति था।"

ये भी पढ़ें- RNC 2024: रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन क्या है, जिसमें आज डोनाल्ड ट्रंप को बनाया जाएगा राष्ट्रपति उम्मीदवार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+