भारतीय अमेरिकी नील चटर्जी को राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बनाया एनर्जी कमीशन का अध्‍यक्ष

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारतीय मूल के नील चटर्जी को फेडरल एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (एफईआरसी) का चेयरमैन नियुक्‍त किया है। बुधवार को ट्रंप ने उनकी नियुक्ति की है। जिस एजेंसी के लिए चटर्जी को नियुक्‍त किया गया है उस एनर्जी पर अमेरिका के पावर ग्रिड और अरबों डॉलर के कई प्रोजेक्‍ट्स की जिम्‍मेदारी है। चटर्जी इससे पहले इस एजेंसी में कमिश्‍नर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्‍होंने केविन मैक्‍इंतरे की जगह ली है जिन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला देते हुए 22 अक्‍टूबर को अपना पद छोड़ दिया था।

कौन हैं नील चटर्जी

व्‍हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'ट्रंप ने नील चटर्जी को फेडरल एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है।' यह दूसरा मौका है जब चटर्जी को यह पद दिया गया है। इससे पहले 10 अगस्‍त 2017 से सात दिसंबर 2017 तक वह इस पद पर रह‍ चुके थे। नील के माता-पिता कोलकाता से अमेरिकी राज्‍य केंटुकी में जाकर बस गए थे और यहीं पर नील का जन्‍म हुआ था। नील का परिवार लंबे समय तक यहीं का निवासी था। नील को फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी के तौर पर भी जाना जाता है। नील ने सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी कॉलेज ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई पूरी की। नील को अमेरिका में तेज तर्रार वकील माना जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों से उनकी छवि अमेरिका में क्लीन एनर्जी सलाहकार की बनी है। नील की शादी उनकी बचपन की दोस्‍त से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+