अफगानिस्तान से अपनी सेना समेटने में लगा अमेरिका, 7000 सैनिकों की होगी घर वापसी

वॉशिंगटन। अफगानिस्तान से अमेरिका अब अपनी सेना समेट रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को आदेश दिया है कि अफगानिस्तान से 50 फीसदी अमेरिकी सेना को वापस घर बुला लिया जाए। अफगानिस्तान में 2001 से अमेरिकी सेना आतंकवाद के खिलाफ युद्ध लड़ रही है, लेकिन अब अपने सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय लिया गया है, जो धीरे-धीरे युद्ध क्षेत्र को छोड़ देंगे। बता दें कि एक दिन पहले अमेरिका ने सीरिया से भी अपनी सेना को वापस बुलाने की घोषणा की थी, जिसका पुतिन ने स्वागत किया था।

अफगानिस्तान से अपनी सेना समेटने में लगा अमेरिका

अमेरिकी न्यूजपेपर 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में लड़ रही अमेरिकी की घर वापसी करने के लिए पेंटागन को आदेश दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले कुछ हफ्तों में 7,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक अपने मुल्क लौट आएंगे। ट्रंप चाहते हैं कि सभी 14,000 अमेरिकी सैनिक घर लौट आए। हालांकि, ज्यादातर सैनिक नाटो के सदस्य है, जो अफगान सेना की मदद करते हैं।

उधर तालिबान ने अमेरिका के इस निर्णय का समर्थन किया है, लेकिन अफगान मिलिट्री में खलबली मच गई है। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के वापस लौटने के ऐलान के बाद अफगान आर्मी के जनरल्स ने चिंता व्यक्त की है।

एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ जंग जीत ली है और सभी 2,000 सैनिकों को घर लौटने का आदेश दिया था। ट्रंप की इस घोषणा के बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैटिस नहीं चाहते हैं कि सीरिया और अफगानिस्तान से फिलहाल अमेरिका सेना को हटाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+