डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, जेल की ओर से जारी किए गए 'Mug Shot'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अटलांटा की जेल में भेज दिया गया है। 2020 में जॉर्जिया के चुनाव नतीजों को पलटने के आरोप में ट्रंप को सजा सुनाई गई थी। हालांकि महज 20 मिनट के बाद ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया
जेल जाने से पहले अन्य कैदियों की तरह डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें क्लिक की गईं। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ जब किसी अमेरिका राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति के मग शॉट क्लिक किए गए हैं।

बता दें कि खुद डोननाल्ड ट्रंप ने मग शॉट को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। अहम बात यह है कि 8 जनवरी 2021 के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार ट्वीट किया है। ट्रंप के इस ट्वीट पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ यह चौथा आपराधिक मामला है लेकिन पहली बार उनका मग शॉट लिया गया है। ट्रंप ने फ्यूल्टन काउंटी जेल जॉर्जिया में सरेंडर किया था। मग शॉट लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को 2 लाख यूएस डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
रिहा होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से कहा कि मैं निर्दोष हूं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित हैं, राष्ट्रपति चुनाव के अभियान को रोकने के लिए यह सब किया जा रहा है।
पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि आपको चुनाव को चुनौती देनी चाहिे, मुझे लगता है कि चुनाव में धांधली हुई थी। मैंने कुछ गलत नहीं किया, ये सबको पता है।
https://t.co/MlIKklPSJT pic.twitter.com/Mcbf2xozsY
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications