'डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के लायक नहीं'

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को माफिया बॉस कहने वाले एफबीआई के पूर्व डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में अब कहा है कि ट्रंप 'नैतिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए काबिल नहीं है'। एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जेम्स कोमी ने ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की तुलना एक माफिया परिवार से करते हुए कहा कि उनकी अध्यक्षता एक जंगल में आग की तरह है। कोमी ने कहा कि उनके पास ट्रंप के अपराध के सबूत है। गौरतलब है कि ट्रंप ने जेम्स कोमी को एफबीआई के डायरेक्टर पद से बर्खास्त कर दिया था, जो 2016 में अमेरिकी आम चुनाव में रूस की दखलंदाजी की जांच कर रहे थे। इसी सप्ताह कोमी की किताब A Higher Loyalty: Truth, Lies, and Leadership भी लॉन्च हो रही है।

स्वास्थ्य कारणों से नहीं, नैतिक रूप अयोग्य है ट्रंप

स्वास्थ्य कारणों से नहीं, नैतिक रूप अयोग्य है ट्रंप

कोमी ने कहा कि वे ट्रृंप के इस्तीफे का समर्थन नहीं करते हैं, क्योंकि जो अप्रत्यक्ष रूप से जो हुआ है उससे अमेरिकी लोग संकट के बाहर निकल आएंगे। कोमी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं। मुझे लगता है कि वह नैतिक रूप से इस पद के लिये अयोग्य हैं। हालांकि, कोमी ने यह भी कहा कि हो सकता है ट्रंप 2013 में मास्को में एक प्रोस्टिट्यूट से मिले थे, लेकिन इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

ट्रंप सिर्फ झूठ बोलते हैं

ट्रंप सिर्फ झूठ बोलते हैं

कोमी की किताब लॉन्च हो रही है, लेकिन इससे पहले ही मीडिया में कुछ अंश लीक हुए हैं जिसमें वे ट्रंप को अनैतिक और उन्हें संस्थागत मुल्यों की नासमझ वाले राष्ट्रपति बता रहे हैं। ट्रंप के बारे में इस किताब में लिखा, 'एक बॉस जो पूरी तरह से नियंत्रण में है। जो वफदारी की कसमें खाता है। जो हम बनाम पूरी दुनिया है। जो सबकुछ सिर्फ झूठ बोलता है। इनके लिए कोई छोटा तो कोई बड़ा है।' कोमी ने अपनी 304 पन्नों की किताब में ट्रंप को 'माफिया स्टाइल बॉस' बताया है।

ट्रंप ने दिया जवाब

ट्रंप ने दिया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कोमी के आरोपों को झूठा बताया है। ट्रंप ने कहा कि कोमी ने अपनी जानकारी में कांग्रेस से झूठ बोला है। ट्रंप ने कहा, 'झूठा जेम्स कोमी वो शख्स है जिसका हमेशा एक बूरा अंत होता है और वे बिल्कुल भी स्मार्ट नहीं है। उन्हें एफबीआई के सबसे खराब डायरेक्टर के रूप में याद किया जाएगा।'


ये भी पढ़ें- कठुआ रेप पर करीना हुईं ट्रोल तो स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब

ये भी पढ़ें- योगी की पुलिस कर रही है एनकाउंटर का सौदा, सुनिए AUDIO

ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेपः आरोपी पुलिसवाले की मंगेतर बोली- आंख में आंख डालकर पूछूंगी सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+