किम जोंग उन से एक बार फिर मिलने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग से मिलने के लिए तैयार हैं। वाइट हाउस की सचिव सारा सैंडर्स ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप किम जोंग से दूसरी बार मुलाकात के लिए तैयार हैं। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले एनएसए जॉन बोल्टन ने कहा था का अमेरिका अभी भी नॉर्थ कोरिया की ओर से पहल का इंतजार कर रहा है कि वह परमाणु हथियारों निस्त्रीकरण करे। लेकिन एनएसए की इच्छा के खिलाफ ट्रंप ने किम जोंग से दूसरी बार मुलाकात की इच्छा जाहिर की है।

trump

जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप को किम जोंग की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि इस यह पत्र काफी सकारात्मक है। इस पत्र का प्राथमिक उद्देश्य था कि जोंग और ट्रंप की दूसरी बार मुलाकात हो। इस पत्र के मिलने के बाद सारा सैंडर्स ने कहा कि यह ऐसा पत्र है जिसका व्हाइट हाउस इंतजार कर रहा था और इसके लिए व्हाइट हाउस तैयार है। साथ ही व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि वह इस पत्र को तबतक जारी नहीं करेगा जबतक कि खुद किम जोंग इसकी सहमति नहीं देते हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि इस पत्र से जाहिर है कि नॉर्थ कोरिया आने वाले समय में भी बातचीत को लेकर तैयार है। इस पत्र से यह संदेश भी मिलता है कि नॉर्थ कोरिया परमाणु हथियारों के निर्माण को रोकने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह के बीच 12 जून को ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी। जिसके बाद नॉर्थ कोरिया ने ऐलान किया था कि वह परमाणु हथियारों के निर्माण को रोक देगा।

इसे भी पढ़ें- 9/11 के 17 साल: क्‍या हुआ था उस रोज, फ्लैशबैक के जरिए डालिए नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+