Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran Vs America: अब चीन के खिलाफ एक्शन की तैयारी में ट्रंप, कहा- ईरान को हथियार देने वालों पर 50% जुर्माना

Iran Vs America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे पूरी दुनिया की राजनीति गरमा गई है। ट्रंप का कहना है कि ईरान में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं और वह अमेरिका की कड़ी शर्तों को मानने के लिए तैयार है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ईरान अब यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) बंद करेगा।

ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान अपनी राह सुधारता है, तो अमेरिका उसके साथ मिलकर काम करेगा और प्रतिबंधों में ढील देगा। हालांकि, उन्होंने उन देशों को सख्त चेतावनी दी है जो ईरान को हथियार सप्लाई कर रहे हैं।

trump iran statement 50 percent tariff

Tariff on Iran Arms: हथियार देने वालों पर 50% टैरिफ की मार

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साफ शब्दों में कहा कि जो भी देश ईरान को हथियार बेचेगा, अमेरिका उस पर 50% का भारी टैरिफ लगाएगा। इसका सीधा मतलब है कि उस देश से अमेरिका आने वाला हर सामान दोगुना महंगा हो जाएगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी देश को कोई छूट नहीं दी जाएगी। यह कदम उन देशों की कमर तोड़ने के लिए उठाया गया है जो ईरान की सैन्य ताकत बढ़ाकर क्षेत्र में तनाव पैदा कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: US Iran Ceasefire: सीजफायर की निकली हवा! ईरान की रिफाइनरी पर भीषण अटैक, तेहरान के पलटवार से दहला कुवैत-बहरीन

US China Trade War: चीन की ओर सीधा इशारा

ट्रंप का यह बयान सीधे तौर पर चीन की ओर इशारा माना जा रहा है। चीन और ईरान के व्यापारिक रिश्ते काफी गहरे हैं और अमेरिका को अंदेशा है कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई कर सकता है। 50% टैरिफ की धमकी देकर ट्रंप ने बीजिंग को चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान की मदद की, तो उसे अमेरिका के साथ व्यापार में बहुत बड़ा नुकसान उठाना होगा। इससे वैश्विक बाजार में हलचल मचना तय है।

ये भी पढे़ं: Hormuz Strait Shipping: होर्मुज स्ट्रेट में खत्म हुआ डर! जहाजों का आवागमन शुरू, अब सस्ता होगा पेट्रोल?

यूरेनियम संवर्धन पर पूरी तरह रोक

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान में यूरेनियम का संवर्धन नहीं होगा और परमाणु अवशेषों को जमीन से खोदकर निकाला जाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका सैटेलाइट के जरिए ईरान के परमाणु ठिकानों पर पल-पल की नजर रख रहा है। फिलहाल वहां किसी भी गतिविधि को छेड़ा नहीं गया है। अगर ईरान इन शर्तों पर टिका रहता है, तो अमेरिका उसके साथ नए सिरे से दोस्ती की शुरुआत करेगा।

ये भी पढे़ं: Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील

15 शर्तों पर बातचीत और प्रतिबंधों में राहत

ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के सामने कुल 15 शर्तें रखी हैं, जिनमें से कई पर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। अब बातचीत इस बात पर हो रही है कि ईरान पर लगे कड़े प्रतिबंधों को कैसे कम किया जाए और व्यापारिक टैरिफ में कितनी कटौती हो। ट्रंप का लक्ष्य ईरान को आर्थिक मुख्यधारा में वापस लाना है, लेकिन इसके लिए उन्होंने परमाणु हथियारों के मोह को पूरी तरह छोड़ने की शर्त अनिवार्य रखी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+