US Iran Ceasefire: सीजफायर की निकली हवा! ईरान की रिफाइनरी पर भीषण अटैक, तेहरान के पलटवार से दहला कुवैत-बहरीन
Iran Lavan Island Attack: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। जिस सीजफायर का पूरी दुनिया ने स्वागत किया था, उसकी हवा महज कुछ ही घंटों में निकल गई। ईरान के लवन द्वीप (Lavan Island) पर एक तेल रिफाइनरी पर भीषण हमला हुआ, जिसके बाद वहां आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
इस हमले ने न केवल सीजफायर की डील पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र को फिर से युद्ध की आग में धकेल दिया है। ईरानी अधिकारियों ने इसे "दुश्मन का हमला" करार दिया है, जिससे हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं।

Iran Oil Refinery Fire: ईरान की जवाबी कार्रवाई और हड़कंप
लवन द्वीप पर हमले के तुरंत बाद ईरान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और पलटवार शुरू कर दिया। खबरों के मुताबिक, ईरान अब कुवैत, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ईरान के इस आक्रामक रुख से पूरे अरब जगत में हड़कंप मच गया है। जो देश शांति की उम्मीद कर रहे थे, अब वे खुद को इस संघर्ष के बीच पा रहे हैं। इस जवाबी हमले ने युद्ध के दायरे को और बढ़ा दिया है।
US-Iran Ceasefire Broken: कतर के ऊर्जा ठिकानों पर ड्रोन हमला
तनाव की इस आग में अब कतर भी झुलसने लगा है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि ईरान के दो घातक ड्रोन उनके देश की महत्वपूर्ण एनर्जी फैसिलिटी (ऊर्जा ठिकानों) पर आकर गिरे हैं। इन हमलों से कतर के तेल और गैस के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचने की आशंका है। कतर जैसे शांत और तटस्थ देश पर इस तरह के हमले ने दुनिया भर के विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि इससे वैश्विक तेल आपूर्ति ठप हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील
तेल रिफाइनरी में तबाही का मंजर
ईरान के लवन द्वीप स्थित तेल रिफाइनरी पर हुआ हमला काफी बड़ा बताया जा रहा है। 'नेशनल ईरानियन ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी' के अनुसार, हमले के बाद दो रिफाइनरी टैंकों में भीषण आग लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है। रिफाइनरी से उठता काला धुआं इस बात का गवाह है कि सीजफायर की घोषणा के बावजूद जमीन पर स्थिति कितनी विस्फोटक बनी हुई है। फिलहाल आग बुझाने और नुकसान का आकलन करने की कोशिशें जारी हैं।
ये भी पढ़ें: Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी
सीजफायर की निकली हवा
दुनिया भर की सरकारों ने इस युद्धविराम को एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना था, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर हुए इन धमाकों ने इस समझौते की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि जब शांति का वादा किया गया था, तो फिर ये हमले किसने और क्यों किए? इस हिंसा ने फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य और अन्य व्यापारिक रास्तों पर खतरा पैदा कर दिया है। अब ऐसा लग रहा है कि पश्चिम एशिया में शांति का रास्ता उम्मीद से कहीं ज्यादा कठिन और अनिश्चित है।












Click it and Unblock the Notifications