UP Chunav 2027: सपा की 11 सीटों वाली PDA प्रभारियों की लिस्ट में पूर्वांचल को जगह नही, पश्चिमी UP-ब्रज पर फोकस
UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपना संगठनात्मक विस्तार तेज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी ने PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की है। जारी सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक की 11 विधानसभा सीटों के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सपा की ओर से जारी सूची में बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर और जालौन की विधानसभा सीटें शामिल हैं। पार्टी ने इन सीटों पर संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।

सपा के PDA विधानसभा प्रभारियों की पूरी लिस्ट
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, इन 11 विधानसभा सीटों पर निम्नलिखित नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है:
- 1. सुखेंद्र तोमर : बड़ौत विधानसभा (51), जिला बागपत
- 2. अनिल कसाना : लोनी विधानसभा (53), जिला गाजियाबाद
- 3. अभिषेक गर्ग : गाजियाबाद विधानसभा (56), जिला गाजियाबाद
- 4. मुकेश शर्मा : नोएडा विधानसभा (61), जिला गौतमबुद्धनगर
- 5. रामनारायण काके : हाथरस विधानसभा (78), जिला हाथरस
- 6. देवेंद्र अग्रवाल : सादाबाद विधानसभा (79), जिला हाथरस
- 7. लोकमणि जादौन : छाता विधानसभा (81), जिला मथुरा
- 8. संजय लाठर : मांट विधानसभा (82), जिला मथुरा
- 9. कृष्णा वर्मा निषाद : बाह विधानसभा (94), जिला आगरा
- 10. रोशनलाल वर्मा : तिलहर विधानसभा (133), जिला शाहजहांपुर
- 11. श्रीराम पाल : कालपी विधानसभा (220), जिला जालौन
2027 के चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। सपा की PDA रणनीति पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को राजनीतिक रूप से जोड़ने पर केंद्रित है। ऐसे में विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति को पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
