न्यूयॉर्क प्राइमरी जीत दावेदारी के करीब पहुंचे ट्रंप और हिलेरी
न्यूयॉर्क। रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। दोनों ने सुपर ट्यूज्डे के तहत न्यूयॉर्क प्राइमरी में आसान जीत दर्ज कर ली है।

न्यूयॉर्क में अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स को हराने के बाद क्लिंटन कहा कि उम्मीदवारी अब उनसे ज्यादा दूर नहीं है। वहीं ट्रंप ने भी बड़ी जीत दर्ज की है और न्यूयॉर्क के सारे डेलीगेट्स उनके खाते में जाने वाले हैं।
अमेरिकी मीडिया की मानें तो अब ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी टेडू क्रूज के लिए उन्हें पछाड़ना लगभग असंभव हो गया है। जुलाई में रिपब्लिकन पार्टी की कन्वेंशन होनी है जिसमें उम्मीदवारी पर अंतिम फैसला होगा।












Click it and Unblock the Notifications