Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किम कार्दाशियां की अपील के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप ने माफ किया 20 साल से जेल में बंद कैदी को

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रियल्‍टी टीवी स्‍टार और अमेरिकी सोशलाइट किम कार्दाशियां की अपील पर एलिस मैरी जॉनसन की उम्र कैद की सजा माफ कर दी है। एलिस ड्रग्‍स से जुड़े अपराध के सिलसिले में पहले ही 20 वर्ष की सजा जेल में काट चुकी हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रियल्‍टी टीवी स्‍टार और अमेरिकी सोशलाइट किम कार्दाशियां की अपील पर एलिस मैरी जॉनसन की उम्र कैद की सजा माफ कर दी है। एलिस ड्रग्‍स से जुड़े अपराध के सिलसिले में पहले ही 20 वर्ष की सजा जेल में काट चुकी हैं। 63 वर्ष की एलिस को ट्रंप के निर्देश के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। उनके जेल से बाहर आने की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि वह अपने परिवार के पास दौड़ती हुई जा रही हैं और उन्‍हें गले से लगा रही हैं। वहीं इस पूरे मसले पर किम ने ट्विटर पर ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है।

donald-trump-kim-kardashian-alice.jpg

आगे भी हो सकती है कुछ कैदियों की रिहाई

इस पूरी प्रक्रिया से परिचित व्‍हाइट हाउस के एक अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई कि राष्‍ट्रपति ट्रंप आगे भी उन केसेज का निरीक्षण करेंगे जिनमें लोगों को लगता है कि उन्‍हें क्रिमिनल जस्टिस सिस्‍टम की वजह से सजा भुगतनी पड़ रही है। व्‍हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि एलिस मैरी जॉनसन ने पूर्व में अपने बर्ताव की जिम्‍मेदारी ली है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा है कि वह खुद को पुर्नस्‍थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी साथ ही वह साथी कैदियों के लिए एक मेंटर की भूमिका निभाएंगी। किम ने पिछले बुधवार को करीब एक घंटा व्‍हाइट हाउस में बिताया था। इस दौरान उन्‍होंने ट्रंप से मुलाकात करने के अलावा उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरार्ड कश्‍नर से भी मिलीं। 63 वर्ष की जॉनसन साल 1997 से जेल में थीं। उन्‍हें ड्रग डीलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में उम्रकैद दी गई थी। उनके सभी 15 साथियों को रिहा कर दिया गया था। इस सुखद घटना के बाद किम कार्दाशियां को भी बधाई देने वालों को तांता लग गया है।

पिछले हफ्ते हुई थी किम-ट्रंप की मीटिंग

किम ने खुद एलिस से फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना। लकिम ने ट्रंप से कहा था कि यह जॉनसन का पहला अपराध था और उनका रोल बहुत छोटा था। किम अमेरिकी रियल्‍टी शो की मशहूर टीवी पर्सनाल्‍टी और जानी-मानी सोशलाइट हैं। जिस दिन किम ने ट्रंप से मुलाकात की थी उस दिन एलिस का बर्थडे था। ट्रंप से व्‍हाइट हाउस में मुलाकात करने के बाद किम ने ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा था, 'मैं राष्‍ट्रपति ट्रंप का धन्‍यवाद देना चाहूंगी कि उन्‍होंने इस दोपहर मुझसे मिलने का समय निकाला। हमें उम्‍मीद है कि राष्‍ट्रपति एलिस मैरी जॉनसन को माफ कर देंगे जो पहली बार एक ड्रग अपराध करने में उम्र कैद की सजा काट रही हैं।' वहीं ट्रंप ने भी इस मीटिंग के बाद ट्वीट किया और लिखा, 'यह एक ग्रेट मीटिंग थी।' किम ने सोशल मीडिया पर जॉनसन के केस से जुड़ा एक वीडियो देखा था और यहीं से उन्‍होंने जॉनसन के केस पर ट्रंप से बात करने की ठान ली थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+