'...मेरे बच्चों को तो छोड़ दो', नागरिक धोखाधड़ी केस में इवांका की गवाही को लेकर जज पर भड़के ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ऊपर लगे नागरिक धोखाधड़ी समेत चार मुकदमों का सामना कर रहे हैं। धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने ट्रंप की बेटी इवांका को गवाही देनी होगी। कोर्ट ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप मुकदमे की सुनवाई कर जज पर भड़क गए। उन्होंने जज को लीगल प्रोफेशन के नाम पर धब्बा बताया।
नागरिक धोखाधड़ी मामले में ट्रंप और उनके बेटे एरिक और डॉन जूनियर पर आरोप लगे हैं। आरोप है कि ट्रंप परिवार ने वर्षों तक ट्रंप संगठन की अचल संपत्ति और वित्तीय संपत्तियों के मूल्य को बढ़ाकर धोखाधड़ी की थी। मामले में अब ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की गवाही न होने है।

ट्रंप से जुड़े नागरिक धोखाधड़ी मामले की सुनवाई न्यायाधीश आर्थर एंगोरोन के कोर्ट में हो रही है। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने इवांका ट्रंप को जारी समन को रद्द करने की मांग खारिज कर दी।
बता दें कि इवांका ट्रंप ने अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्य किया था। उन्होंने जनवरी 2017 में ट्रंप संगठन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुने गए थे ऐसे में इवांका ने पति जेरेड कुशनर के साथ प्रशासनिक पद संभाल लिया।
इवांका के गवाही के लिए आदेश दिए जाने पर ट्रंप ने न्यायधीन को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में न्यूयॉर्क राज्य के न्यायाधीश आर्थर एंगोरोन को काफी बुरा- भला कह डाला। उन्होंने कहा, "मेरे बच्चों को अकेला छोड़ दो, एंगोरोन, आप कानूनी पेशे के लिए कलंक हैं।"
बता दें कि ट्रम्प को आने वाले महीनों में कई बड़ी आपराधिक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। उन्हें वाशिंगटन में एक संघीय न्यायाधीश के सामने पेश होना है। इसके बाद वह आपराधिक गुप्त धन के आरोप में वापस न्यूयॉर्क राज्य अदालत में पेश होंगे। फिर दस्तावेजों को गलत तरीके से संभालने के आरोप में ट्रंप फ्लोरिडा संघीय अदालत का रुख करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications