Donald Trump News: "उन्होंने अकल्पनीय काम किया है", आरोपी ठहराए जाने पर पहली बार बोले डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका की रहने वाली एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल (Stormy Daniel) ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपने शारीरिक संबंधों को लेकर 2016 में कई सनसनीखेज खुलासे किए थे।

Donald Trump News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल को गुपचुप तरीके से डेढ़ लाख डॉलर दिए जाने के मामले में आरोपी ठहराए गये हैं। न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक अटॉर्नी की जांच के बाद ग्रैंड ज्यूरी ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ क्रिमिनल कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब कानूनन ट्रंप को सरेंडर करना होगा, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन, माना जा रहा है, कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी गिरफ्तारी का जबरदस्त इस्तेमाल अपने चुनावी कैम्पेन में करने वाले हैं और उन्होंने इसकी शुरूआत कर भी दी है। उन्होंने आरोपी ठहराए जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है, कि उन्होंने "अकल्पनीय काम किया है।"
डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एडल्ट फिल्म अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स को कथित रूप से चुपके से पैसे देने के मामले में अपने अभियोग की कड़ी निंदा करते हुए, इसे 'विच हंट' करार दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया है, कि वो पूरी तरह से निर्दोष हैं और उन्होंने कहा है, कि डेमोक्रेट्स ने "चुनावी हस्तक्षेप के एक अधिनियम में पूरी तरह से निर्दोष व्यक्ति" को दोषी ठहराते हुए "अकल्पनीय" काम किया है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गये हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक आरोपों में मुकदमा चलेगा। वहीं, सीएनएन ने दावा किया है, कि डोनाल्ड ट्रंप अगले मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पेश हो सकते हैं। आपको बता दें, कि अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और माना जा रहा है, कि डोनाल्ड ट्रंप अपने ऊपर लगे इन आरोपों को चुनावी कैम्पेन में जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल करने वाले हैं।

ट्रंप का चुनावी कैम्पेन शुरू?
माना जा रहा है, कि डोनाल्ड ट्रंप अपने सरेंडर और गिरफ्तारी को भव्य अंदाज में पेश करेंगे और चूंकी उनके खिलाफ जांच करने वाले अधिकारी 'ब्लैक' समुदाय से आते हैं, लिहाजा वो अपने चुनावी कैम्पेन में इसे 'ब्लैक बनाम व्हाइट' का मुद्दा बनाएंगे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है, कि उनके वकील सुसान नेचेल्स और जोसेफ टैकोपिना ने कहा है, कि वे (डोनाल्ड ट्रंप) आरोपों का "सख्ती से मुकाबला" करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिया राज्य में अपने अपने मार-ए-लागो निवास में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की टीम ने ही कहा है, कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार को सरेंडर करेंगे, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होगी, जिसके तहत ट्रंप का मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा, फिर उनके फिंगरप्रिंट्स लिए जाएंगे, फिर कैदियों की तरह उनका फोटो खींचा जाएगा और उन्हें हथकड़ी भी लगाई जा सकती है।
डोनाल्ड ट्रंप की पूरी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा है, कि "यह इतिहास में उच्चतम स्तर पर राजनीतिक उत्पीड़न और चुनावी हस्तक्षेप है। जब से मैं ट्रम्प टॉवर में गोल्डन एस्केलेटर से नीचे आया, और यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका के आपके राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले, रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट्स, इस देश के मेहनती पुरुषों और महिलाओं के दुश्मन, मेरे खिलाफ लगे हुए हैं। ये लोग 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' आंदोलन को नष्ट करने के लिए विच-हंट कर रहे हैं। आप इसे वैसे ही याद रखें, जैसे मैं करता हूं। जैसे, रूस, रूस, रूस, मुलर होक्स, यूक्रेन, यूक्रेन, यूक्रेन, महाभियोग का झांसा 1, महाभियोग धोखा 2, असंवैधानिक तरीके से मार-ए-लागो पर छापा और अब यह।" डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में आगे कहा है, कि "डेमोक्रेट्स ने झूठ बोला है, उन्होंने धोखा दिया है, उन्होंने मुझे पकड़ने के लिए चीटिंग की है, लेकिन उन्होंने अकल्पनीय काम किया है।
'चुनाव में हस्तक्षेप किया गया'
उन्होंने चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए एक पूरी तरह से निर्दोष व्यक्ति को आरोपी ठहराया है।" ट्रंप ने अपने बयान में आगे कहा है, कि "हमारे देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। डेमोक्रेट्स ने दशकों में अनगिनत बार धोखा दिया है, जिसमें मेरे अभियान की जासूसी करना भी शामिल है, लेकिन, राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को दंडित करने के लिए न्याय प्रणाली को हथियार बनाया गया, उसके खिलाफ जो अमेरिका का राष्ट्रपति रहा है और अब तक राष्ट्रपति पद के लिए अग्रणी रिपब्लिकन उम्मीदवार है। पहले कभी नहीं हुआ। कभी नहीं"। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, कि "न्यूयॉर्क शहर पर अभूतपूर्व अपराध की लहर को रोकने के बजाय, जो बाइडेन गंदा काम कर रहा है। वो न्यूयॉर्क में होने वाली हत्याओं और चोरी के मामलों की अनदेखा कर रहा है। उन्हें ऐसे गुनाहों को रोकने के लिए काम करने चाहिए थे, लेकिन वो इस तरह से अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications