Donald Trump ने बहू के अकाउंट से की फेसबुक पर एंट्री की कोशिश, यहां भी किए गए बाहर

वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर आने के लिए बेकरार हैं। इस बार उन्होंने अपनी बहू के एकाउंट से फेसबुक पर एंट्री की कोशिश की लेकिन फेसबुक ने यहां भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। यही नहीं फेसबुक ने ट्रंप की बहू को नोटिस भी दे दिया।

बहू के अकाउंट से पोस्ट किया वीडियो

बहू के अकाउंट से पोस्ट किया वीडियो

इसी साल जनवरी में कैपिटल बिल्डिंग पर हिंसा के बाद फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम ने डोनाल्ड ट्रंप को हमेशा के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया था। इसके बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप लगातार सोशल मीडिया पर आने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लाने की बात भी कह दी लेकिन अभी तक हो नहीं पाया है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बहू लारा ट्रंप के पेज से फेसबुक पर एंट्री करनी चाही लेकिन यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।

लारा ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप की पत्नी हैं। इसके साथ वह टीवी न्यूज पर्सनालिटी भी हैं। लारा ट्रंप के पेज से डोनाल्ड ट्रंप का एक इंटरव्यू पोस्ट किया गया लेकिन जैसे ही फेसबुक की नजर इस पर पड़ी उसने इसे हटा दिया। फेसबुक ने पूर्व राष्ट्रपति की आवाज से इसकी पहचान की।

फेसबुक ने दी पेज सीमित करने की चेतावनी

फेसबुक ने दी पेज सीमित करने की चेतावनी

फेसबुक ने टेक्नोलॉजी न्यूज वेबसाइट वर्ज से बुधवार को कहा कि "कंपनी ने लारा ट्रंप के फेसबुक पेज से एक कंटेंट को हटा दिया है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोल रहे थे।"

कंपनी ने आगे कहा कि "डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक करने के बाद आगे से डोनाल्ड ट्रंप की आवाज में पोस्ट किया जाने वाला कोई भी कंटेंट हटा दिया जाएगा और अकाउंट पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे।"

बाद में लारा ने फेसबुक से मिले एक मेल का स्क्रीनशॉट लगाते हुए पोस्ट किया जिसमें कहा गया था इंटरव्यू का एक वीडियो इसलिए हटा दिया गया क्योंकि इसमें "डोनाल्ड ट्रंप की आवाज" थी। साथ ही ये भी कहा गया था कि आगे से इस तरह के कंटेंट पोस्ट करने पर अकाउंट को सीमित किया जाएगा।

ट्रंप को फेसबुक पर वापस लाने पर हो रही चर्चा

ट्रंप को फेसबुक पर वापस लाने पर हो रही चर्चा

फेसबुक ने 6 जनवरी को कैपिटल हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप को बैन कर दिया था और उनका अकाउंट भी हटा दिया था। इस समय स्वतंत्र फेसबुक ओवरसाइट बोर्ड जनता से प्रतिक्रिया मांग रहा है जिसमें पूछा जा रहा है कि क्या 6 जनवरी को कैपिटल हिंसा के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट को हमेशा के लिए बंद करने का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का निर्णय सही था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+