पोर्न स्टार के आरोपों को डोनाल्ड ट्रंप ने सिरे से खारिज किया
Recommended Video

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार के साथ संबंध के मामले में अपनी सफाई दी है। डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने उपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। आपको बता दें कि पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिल्स ने आरोप लगाया है कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके रिश्ते थे और उन्हे चुप रहने के लिए पैसे दिए गए थे। उनके आरोप के बाद व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी करके सफाई दी गई है।

2006-07 में रहा संबंध
सैंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति ने साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि उनपर लगा कोई भी आरोप सही नहीं है। वहीं स्टॉर्मी के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल के साथ डोनाल्ड ट्रंप का 2006 से लेकर 2007 तक संबंध रहा, इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध थे। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल ने ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कैलिफोर्निया के जज से 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले हस्ताक्षर किए गैर प्रकटीकरण समझौते को भी रद्द करने की मांग की थी।

समझौते का किया जिक्र
लॉस ऐंजिलिस में दायर मुकदमे में कहा गया है कि यह समझौता पूरी तरह से गैरकानूनी है क्योंकि इसपर खुद डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर नहीं हैं। स्टॉर्मी ने दावा किया है कि ट्रंप और उनके बीच शारीरिक संबंध बने थे और लंबे समय तक दोनों के बीच संबंध रहे थे। लेकिन उन्होंने यह साफ किया है कि उनके बीच प्रेम संबंध नहीं था। आपको बता दें कि डोनाल्ट ट्रंप ने अपनी मौजूदा पत्नी मेलेनिया से 2005 में विवाह किया था।

पहले भी लगा था आरोप
गौरतलब है कि इससे हले ब्रिटिश बिजनेसमैन पीटर डी सावेरी ने दावा किया था कि उनकी पत्नी ने मीटिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप को होटल की वेट्रेस के साथ कॉरिडोर में शारीरिक संबंध बनाते हुए अपनी आंखों से देखा। राष्ट्रपति बनने से पहले सावेरी और ट्रंप के बीच फ्लोरिडा के मार-ए-लोगो नाम के रिसॉर्ट को लेकर डील होनी थी, लेकिन ये डील बीच में ही टूट गई। 73 साल के बिजनेसमैन पीटर डी सावेरी ने बताया कि इसी डील के संबंध में डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें लंच के लिए आमंत्रित किया था। लंच के दौरान उनकी बातचीत चल रही थी, लेकिन बीच मीटिंग में ही ट्रंप अचानक उठ कर चले गए।
इसे भी पढ़ें- ब्रिटिश बिजनेसमैन का दावा, मीटिंग के बाद होटल के कॉरिडोर में डोनाल्ड ट्रंप ने वेट्रेस के साथ बनाया संबंध












Click it and Unblock the Notifications