H1B वीजा के निलंबन पर विचार कर रहे हैं डोनाल्‍ड ट्रंप, भारतीयों के बीच सबसे ज्‍यादा मांग

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भारतीय आईटी प्रोफेशनल्‍स के बीच पॉपुलर एच1बी वीजा के निलंबन पर विचार कर रहे हैं। एक अक्‍टूबर को अमेरिकी सरकार का नया वित्‍त वर्ष शुरू हो रहा है और माना जा रहा है इसी समय ट्रंप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यह वीजा भारतीयों खास आईटी प्रोफशनल के बीच खासा लोकप्रिय है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

Recommended Video

    America: H1B Visa को suspend कर सकते हैं Donald Trump, भारतीयों की बढ़ेगी टेंशन | वनइंडिया हिंदी
    donald-trump-150

    इस समय जारी होते हैं सबसे ज्‍यादा वीजा

    अखबार का कहना है कि यह वह समय है जब सरकार सबसे ज्यादा नए वर्क वीजा जारी करती है। रिपोर्ट के मुताबिक लेकिन इस बार कोरोना वायरस की मार की वजह से बढ़ती बेरोजगारी के मद्देनजर नए एच1-बी वीजा पर रोक लग सकती है। अगर किसी के पास ऐसा वीजा होगा तो उन्हें देश में आने पर रोक लगाई जा सकती है। जो पहले से इस प्रकार के वीजा पर देश में काम कर रहे हैं उन्हें नई नीति से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एच1-बी वीजा एक नॉन एग्रीमेंट वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को टेक्निकल एक्‍सपर्ट्स के तौर पर विदेशी नागरिकों को काम पर रखने की इजाजत देता है। टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां हर साल कइ हजार हजार लोगों को काम पर रखती हैं। इसके लिए ये कंपनियां भारत और चीन जैसे देश के नागरिकों पर निर्भर हैं। ट्रंप प्रशासन के नये फैसले से हजारों भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स प्रभावित हो सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप की वजह से पहले ही एच1-बी वीजा धारी लोग बेरोजगार होकर अपने घरों को स्वदेश लौट चुके हैं। हालांकि व्हाइट हाउस की प्रवक्‍ता होगन गिडले ने कहा है कि सरकार ने इस पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। इस मुद्दे से संबंधित कई प्रस्तावों पर वह विचार कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+