रूस के साथ खराब माहौल में भी ट्रंप ने पुतिन को फोन कर दी बधाई

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को उनके चौथे कार्यकाल की शपथ के लिए बधाई दी है। सीरिया पर पिछले माह हुए अटैक और ब्रिटेन में केमिकल अटैक का आरोप झेल रहे रूस के साथ अमेरिका के रिश्तों में खटास पैदा हुई है। लेकिन, इस बीच ट्रंप ने पुतिन को फोन कर उन्हें बधाई दी है। ट्रंप ने इससे पहले पुतिन की उनकी जीत पर बधाई दी थी। व्‍लादिमिर पुतिन ने सोमवार को रूस के राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली, जो अगले छह वर्षों तक सत्ता में रहेंगे। पुतिन चौथी बार रूस के राष्‍ट्रपति बने हैं।

रूस के साथ खराब माहौल में भी ट्रंप ने पुतिन को दी बधाई

रूस के 65 वर्षीय राष्ट्रपित पुतिन 1999 से सत्ता में हैं, जो मार्च में 76.7 फिसदी मतों से धमाकेदार जीत हासिल की थी। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने न्यूज कांफ्रेंस में कहा कि राष्ट्रपति ने पुतिन को बधाई दी और रूस के साथ अच्छे रिश्ते की आशा जताई।

सारा ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने और अपनी बात रखने का अधिकार है। सारा ने यह पुतिन के खिलाफ रूस में प्रदर्शन कर रहे लोगों के बारे में कही। रूस के राष्ट्रपति के खिलाफ उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी में से एक एलेक्‍सी नैवालिनी ने 1,500 से ज्यादा लोगों के साथ प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।

पुतिन का यह कार्यकाल सन् 2024 में खत्‍म होगा। रूस के संविधान के मुताबिक पुतिन 2024 के बाद राष्‍ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। मार्च में रूस में चुनाव हुए थे और पुतिन को 70 प्रतिशत वोट्स मिले। उनके सामने चुनावी मैदान में एलेक्‍सी नैवालिनी थे लेकिन उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई थी।

शपथ ग्रहण के बाद पुतिन ने लोगों को संबोधित किया। पुतिन ने अपने भाषण में कहा कि रूस के लिए अगले छह वर्ष अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर इसे एक मजबूत और अहम खिलाड़ी साबित करेंगे जिसमें ताकतवर मिलिट्री इसकी मदद करेगी और घर में नागरिकों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+