कौन हैं ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी जिनके लॉ ग्रेजुएट होने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपनी छोटी बेटी टि‍फनी ट्रंप के ग्रेजुएट होने पर ट्वीट कर उन्‍हें बधाई दी है। टिफनी, जॉर्जटाउन लॉ स्‍कूल से इस हफ्ते ग्रेजुएट हुई हैं। ट्रंप ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि वह काफी अच्‍छी स्‍टूडेंट रही हैं और एक महान स्‍कूल का हिस्‍सा रही हैं। जॉर्जटाउन ने क्‍लास 2020 के स्‍टूडेंट्स को वर्चुअल सेरेमनी के जरिए उन्‍हें डिग्री से नवाजा है। ट्रंप ने कहा है कि वह इस बात से काफी खुश हैं कि बेटी लॉ ग्रेजुएट हैं क्‍योंकि उन्‍हें अब परिवार में एक वकील की जरूरत है।

दूसरी फर्स्‍ट डॉटर टिफनी

दूसरी फर्स्‍ट डॉटर टिफनी

डोनाल्‍ड ट्रंप, पांच बच्‍चों के पिता हैं, डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर, इवांका, एरिक, टिफनी और बैरन ट्रंप। टिफनी परिवार में पहली लॉयर हैं। ट्रंप जूनियर, इवांका और एरिक ने अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटा रहे हैं। 26 साल की टिफनी ने सबसे अलग राह चुनी और लॉ में अपना करियर बनाने का ठाना। ट्रंप जूनियर और इवांका ने उस व्‍हार्टन स्‍कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई जहां पर पिता ट्रंप ने पढ़ाई की थी। वहीं, बैरन ट्रंप जो मेलानिया के बेट हैं अभी हाई स्‍कूल में हैं। टिफनी को बहुत कम ही बार व्‍हाइट हाउस में देखा गया है और अपने दोनों भाई और बहन इवांका के साथ उन्‍हें बहुत कम ही देखा गया है।

मशहूर ज्‍वैलरी ब्रांड पर पड़ा नाम

मशहूर ज्‍वैलरी ब्रांड पर पड़ा नाम

13 अक्‍टूबर 1993 को जन्‍मीं टिफनी का नाम मशहूर लग्‍जरी ज्‍वैलरी ब्रांड टिफनी पर पड़ा है। यह स्‍टोर न्‍यूयॉर्क में ट्रंप टावर के ठीक सामने हैं। टिफनी का पालन पोषण कैलिफोर्निया में हुआ है। टिफनी, डोनाल्‍ड ट्रंप की दूसरी पत्‍नी एक्‍ट्रेस मार्ला मेपल्‍स की बेटी हैं। मार्ला अमेरिकी एंटरटेनलमेंट वर्ल्‍ड का जाना-माना रही हैं। 1997 से ट्रंप और मार्ला अलग-अलग रहने लगे थे और 1999 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद से ही टिफनी अपनी मां के साथ कैलिफोर्निया में रहने लगीं। टिफनी की पढ़ाई कैलिफोर्निया के कालाबसास के व्‍यूप्‍वाइंट स्‍कूल में हुई और फिर उन्‍होंने समाजशास्‍त्र में ग्रेजुएशन किया। टिफनी अपनी मां मार्ला के काफी करीब हैं और उनकी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट से यह बात साबित भी हो जाती है।

बेहद साधारण लाइफ स्‍टाइल

बेहद साधारण लाइफ स्‍टाइल

कहते हैं कि टिफनी ने जिस स्‍कूल में पढ़ाई की उसकी सालाना फीस 31,205 डॉलर थी और इसे उस समय कैलिफोर्निया का सबसे महंगा स्‍कूल माना जाता था। टिफनी भले ही राष्‍ट्रपति ट्रंप की बेटी हैं जो व्‍यक्तिगत तौर पर अरबपति हैं लेकिन उनकी लाइफस्‍टाइल बेहद साधारण है। कुछ समय पहले वह उस समय मीडिया की नजरों में आ गई थीं जब रिपब्लिकन पार्टी के इवेंट में उन्‍हें वह ड्रेस पहनी जिसे उन्‍होंने सेल में खरीदा था। साल 2017 में टिफनी वॉशिंगटन आ गई थीं। टिफनी को म्‍यूजिक का काफी शौक है। साल 2011 में उन्‍होंने अपना एक गाना 'लाइक ए बर्ड' भी रिलीज किया था।

नाइजी‍रिया का रहने वाला ब्‍वॉयफ्रेंड

नाइजी‍रिया का रहने वाला ब्‍वॉयफ्रेंड

टिफनी इस समय नाइजीरिया के माइकल बोलूस नाम शख्‍स को डेट कर रही हैं। टिफनी अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को अपने पिता से मिलवा चुकी हैं और उन्‍हें व्‍हाइट हाउस के कुछ कार्यक्रमों में भी देखा गया था। साल 2019 में राष्‍ट्रपति ट्रंप के एक सहायक की नौकरी इसलिए चली गई थी। उन्‍होंने टिफनी को मोटा कह दिया था। मैड‍लिन वेस्‍टरहाउट ने मीडिया में दावा किया था कि राष्‍ट्रपति ट्रंप, टिफनी के साथ फोटो क्लिक कराने से बचते हैं क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि टिफनी काफी मोटी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+