ट्रंप का पर्सनल ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड तो राष्ट्रपति हैंडल से बोले- डेमोक्रेट्स से बात कर किया गया ये
ट्रंप का पर्सनल ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड तो राष्ट्रपति हैंडल से बोले- डेमोक्रेट्स से बात कर किया गया ये
Donald Trump on Twitter permanently suspends his account: अमेरिका के संसद भवन (कैपिटल बिल्डिंग ) में हुई हिंसा और हंगामे के बाद निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप अपने पर्सनल अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट नहीं कर पाएंगे। निजी ट्विटर अकाउंट के सस्पेंड होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऑफिशियल हैंडल (राष्ट्रपति हैंडल) @POTUS अकाउंट से ट्वीट किया है। जिस ट्वीट को फौरन ही ट्विटर ने मिनटों पर हटा दिया है। अधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर ट्रंप ने कहा है, हम चुप नहीं रहेंगे! ट्विटर फ्री स्पीच को महत्व नहीं देता है। ट्रंप ने ये भी कहा है कि ट्विटर ने ये फैसला डेमोक्रेट्स से बात करने के बाद लिया है। ट्रंप ने कहा है कि ट्विटर का ये रैवाया ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''मैं ये काफी वक्त से कहता आ रहा हूं कि ट्विटर बार-बार फ्री स्पीच पर पाबंदी लगा रहा है। आज की रात ट्विटर के कर्मचारियों ने डेमोक्रेट्स और लेफ्ट वालों से चर्चा की है और फिर मेरे अकाउंट को बैन किया गया है ताकी मैं और आप चुप हो जाएं। और मुझे वोट देने वाले 75,000,000 लोगों को चुप कराने के लिए किया गया है ये। ट्विटर एक प्राइवेट कंपनी है लेकिन सरकार के सेक्शन 230 के बिना सपोर्ट के वो ज्यादा वक्त तक काम नहीं कर सकते। मुझे पता था ये होने वाला है। हम जल्द ही कोई बड़ा ऐलान करेंगे। हम भविष्य में जल्द कोई नया प्लेटफार्म बना लेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications