जाते जाते परमाणु बम का ‘बटन’ ले गये डोनल्ड ट्रंप, सुरक्षा एजेंसियां वापस लाने के लिए ट्रंप के पीछे पीछे रवाना
डोनल्ड ट्रंप तो व्हाइट हाउस से चले गये हैं, लेकिन जाते जाते वो ‘न्यूक्लियर फुटबॉल’ भी अपने साथ लेकर चले गये हैं। जिसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है
Trump Nuclear Football: वाशिंगटन: डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) तो व्हाइट हाउस (White House) से चले गये हैं, लेकिन जाते जाते वो 'न्यूक्लियर फुटबॉल' (Nuclear football) भी अपने साथ लेकर चले गये हैं। जिसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। और सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर अमेरिका का नये राष्ट्रपति जो बाइडेन को 'न्यूक्लियर फुटबॉल' कैसे मिलेगा।

क्या होता है 'न्यूक्लियर फुटबॉल'
'न्यूक्लियर फुटबाल' को हमेशा अमेरिका के राष्ट्रपति के पास रखा जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति विश्व के किसी भी कोने में क्यों ना चले जाएं, 'न्यूक्लियर फुटबॉल' हमेशा उनके साथ ही रहता है। 'न्यूक्लियर फुटबॉल' अमेरिका के राष्ट्रपति के पास हमेशा इसलिए रखा जाता है, ताकि वो किसी भी वक्त जरूरत पड़ने पर किसी भी देश पर परमाणु हमले का आदेश दे सकें। 'न्यूक्लियर फुटबॉल' असल में एक खास तरह का सूटकेस होता है, जिसके अंदर परमाणु बम से संबंधित जरूरी सामान रखे जाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जब भी चाहे वो किसी भी देश पर परमाणु हमला करने का आदेश दे सकता है। लेकिन, अब अमेरिका में इसी 'न्यूक्लियर फुटबॉल' को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
डोनल्ड ट्रंप क्यों ले गये 'न्यूक्लियर फुटबॉल' ?
अमेरिका में नियम है कि एक राष्ट्रपति अपना कार्यकाल खत्म होने पर या राष्ट्रपति पद छोड़ते वक्त नये राष्ट्रपति को 'न्यूक्लियर फुटबॉल' सौंपता है। लेकिन इस बार डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की करीब 200 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए नये राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ समारोह में ना सिर्फ जाने से इनकार कर दिया, बल्कि उन्होंने व्हाइट हाउस में भी जो बायडेन का स्वागत करने से मना कर दिया। आज सुबह के वक्त डोनल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस छोड़कर फ्लोरिडा स्थित अपने आवास चले गये। लेकिन, डोनल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ते वक्त तक अमेरिका के नये नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बायडेन का शपथ ग्रहण नहीं हुआ था। लिहाजा, संवैधानिक तौर पर जब तक जो बाइडेन शपथ नहीं ले लेते हैं, तब तक डोनल्ड ट्रंप ही राष्ट्रपति रहेंगे। इसी वजह से डोनल्ड ट्रंप अपने साथ 'न्यूक्लियर फुटबॉल' लेकर गये हैं।
कैसे सौंपा जाएगा बाइडेन को 'न्यूक्लियर फुटबॉल'
अमेरिकी न्यूज चैनलों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि डोनल्ड ट्रंप के पास से 'न्यूक्लियर फुटबॉल' लेकर नये राष्ट्रपति के हवाले करने के लिए खासा मशक्कत करना पड़ेगा। 'न्यूक्लियर फुटबॉल' के साथ राष्ट्रपति के हाथों में उसका बटन भी होता है, जिसे 'बिस्किट' कहा जाता है। अमेरिकन संविधान के मुताबिक, नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से ठीक पहले तक पुराने राष्ट्रपति के पास 'बिस्किट' रखना पड़ता है। और जैसे ही नये राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण हो जाता है, ठीक उसी वक्त पुराने राष्ट्रपति के पास पड़े 'बिस्किट' को डिएक्टिवेट कर दिया जाता है। अब अमेरिकी अधिकारी डोनल्ड ट्रंप के पीछे पीछे उनके आवास तक जाएंगे और जैसे ही जो बाइडेन शपथ ले लेंगे, ठीक वैसे ही डोनल्ड ट्रंप से 'न्यूक्लियर फुटबॉल' लेकर वापस नये राष्ट्रपति जो बाइडेन तक पहुंचा दिया जाएगा।
-
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications