कोर्ट का आदेश: डोनाल्ड ट्रंप Twitter पर नहीं कर सकते अपने आलोचकों को ब्लॉक

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्वीट्स की वजहों से अक्सर चर्चा में रहते हैं और अक्सर देखा गया है कि जब भी डोनाल्ड ट्रंप कोई ट्वीट करते हैं तो उनको ना पसंद करने वाले उन्हें या तो कमेंट में उनका मजाक उड़ाते है या कई लोग ट्रंप को ट्विटर पर टैग कर उन्हें बूरा भला भी कहते हैं। ट्रंप कई बार अपने विरोधियों को ट्विटर पर ब्लॉक कर चुके हैं, लेकिन अब अमेरिका के एक कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि ट्रंप किसी को भी ब्लॉक नहीं कर सकते।

ट्रंप Twitter पर नहीं कर सकते किसी को ब्लॉक: कोर्ट

न्यूयॉर्क में एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने फैसला दिया है कि डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर लोगों को ब्लॉक नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यह 'सार्वजनिक मंच' में हिस्सा लेने वालों के अधिकारों का उल्लंघन है। इस केस को राष्ट्रपति द्वारा ब्लॉक किए गए सात अभियुक्तों का कोलंबिया विश्वविद्यालय के नाइट फर्स्ट एमेंडमेंट इंस्टीट्यूट ने कोर्ट में इसका प्रतिनिधित्व किया था

ट्रंप के खिलाफ फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि व्हाइट हाउस को यह पता होना चाहिए कि राष्ट्रपति का ट्विटर अकाउंट एक पॉलिटिकल चैनल है। अपने 75 पेज के ओपिनियन में जज नाओमी रीस बुचवाल्ड ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट अपने पर्सनल अकाउंट से अलग होता है और जब भी इस अकाउंट से एक्शन लिया जाता है, तो वह राष्ट्रपति के रूप में दिखता है।

कोर्ट ने ट्रंप को सुझाव देते हुए कहा कि अगर रिप्लाय आपको आहत करता है तो बेहतर होगा कि आप उसे नजरअंदाज कर दें, बजाय कि उसे ब्लॉक करे।

कोर्ट ने कहा कि अगर कोई आपकी आलोचना करता है और आप उसे ब्लॉक करते हैं, तो यह कानून और फ्रिडम के खिलाफ की गई हरकत है। कोर्ट ने कहा कि अमेरिका में कोई भी सरकार कानून से ऊपर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+