US Election News: कमला हैरिस से पीछे दिखाया तो Fox News पर झल्लाई ट्रंप टीम, US में भी है गोदी मीडिया?
US President Election News: भारत में अकसर गोदी मीडिया का शोर सुनाई देता है, लेकिन अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले चुनाव प्रचार के दौरान फॉक्स न्यूज पर जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप की कैम्पेन टीम हमलावर हुई है, उससे सवाल उठ रहे हैं, कि क्या अमेरिका में गोदी मीडिया है?
द हिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की चुनाव अभियान टीम ने ब्रॉडकास्टर फॉक्स न्यूज पर हमला किया है, क्योंकि उसने इस सप्ताह पोलिंग जारी की थी, जिसमें दिखाया गया था, कि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, कई प्रमुख स्विंग स्टेट्स में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) से पीछे चल रहे हैं।

ट्रंप अभियान टीम ने गुरुवार को एक बयान में कहा है, कि "यह साल का वह समय फिर से आ गया है। फॉक्स भयानक पोलिंग जारी कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप पिछले चक्रों के पोलिंग से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।"
फॉक्स न्यूज ने सर्वेक्षण में क्या दिखाया था?
फॉक्स के मुताबिक, "राष्ट्रपति ट्रंप 2020 में इस समय एरिजोना में जहां थे, उससे 10 अंक आगे हैं। इसी तरह, वे नेवादा में 2020 के मतदान से 8 अंक आगे और उत्तरी कैरोलिना में 2020 के मतदान से 5 अंक आगे चल रहे हैं।"
यह बयान बुधवार को जारी एक सर्वेक्षण के बाद दिया गया है, जिसमें कमला हैरिस को चार प्रमुख सन बेल्ट राज्यों में से तीन में आगे दिखाया गया था। कमला हैरिस एरिजोना, जॉर्जिया और नेवादा में एक अंक की बढ़त के साथ आगे चल रही थीं। फॉक्स न्यूज ने पिछले सर्वेक्षणों में राष्ट्रपति बाइडेन को सभी चार राज्यों में ट्रम्प से पीछे दिखाया गया था।
ट्रंप इस चैनल की आलोचना करते रहे हैं और अपने अभियान की कवरेज को लेकर कई मौकों पर इस चैनल पर हमला बोल चुके हैं। हालांकि, ट्रंप नियमित रूप से इस चैनल के बड़े होस्ट और पॉलिटिकल पंडितों को इंटरव्यू देते रहते हैं।
ऐसा माना जाता है, कि फॉक्स न्यूज डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में झुका हुआ है, जबकि CNN को डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में झुका हुआ चैनल माना जाता है। ट्रंप के पिछले कार्यकाल में भी उनका सीएनएन के पत्रकारों से कई बार सार्वजनिक तौर पर बहस हो चुकी है और व्हाइट हाउस ने तो एक बार सीएनएन के एक पत्रकार को बैन तक कर दिया था, जिसे बाद में विरोध के बाद हटा लिया गया था।
पूर्व राष्ट्रपति 2020 में चुनाव की रात फॉक्स नेटवर्क से नाराज थे, क्योंकि इसने एरिजोना में बाइडेन के लिए शुरुआती बढ़त दिखाया था, जिसके कारण ट्रंप के करीबी सहयोगियों ने सीधे फॉक्स के वरिष्ठ नेतृत्व के पास शिकायत दर्ज कराई थी।
रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार ने फॉक्स न्यूज पर कमला हैरिस के साथ बहस का प्रस्ताव रखा, लेकिन कमला हैरिस की अभियान टीम ने इस बहस से इनकार कर दिया। इसके बजाय, दोनों उम्मीदवार 10 सितंबर को एबीसी न्यूज़ की तरफ से आयोजित बहस में आमने-सामने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications