अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'वर्ल्ड क्लास पोकर प्लेयर' हैं चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक 'मास्टर पोकर प्लेयर' करार दिया है। ट्रंप ने अपनी इस टिप्पणी के साथ ही इस तरफ भी इशारा किया है कि जिनपिंग ने नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन को अमेरिका के साथ बातचीत से पहले प्रभावित किया।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक 'मास्टर पोकर प्लेयर' करार दिया है। ट्रंप ने अपनी इस टिप्पणी के साथ ही इस तरफ भी इशारा किया है कि जिनपिंग ने नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन को अमेरिका के साथ बातचीत से पहले प्रभावित किया, न्यूजवीक की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। 12 जून को सिंगापुर में किम जोंग उन और ट्रंप की मुलाकात होनी है और उसी परिप्रेक्ष्य में ट्रंप की ओर से यह टिप्पणी आई है। ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात काफी एतिहासिक होने वाली है क्योंकि अभी तक किसी भी नॉर्थ कोरियाई नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं की है।

नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग को किया प्रभावित
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिनपिंग पर यह टिप्पणी उस समय की जब वह साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से व्हाइट हाउस में मुलाकात करने के बाद ओवल ऑफिस में मीडिया को संबोधित कर रहे थो ट्रंप ने कहा कि मई में जब से किम जोंग चीन से वापस लौटे हैं तब ही उनका बर्ताव काफी बदल गया है और उनके रुख में काफी सख्ती नजर आने लगी है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद किम जोंग उन के बर्ताव में काफी बदलाव है। दूसरी बार चीन से जाते समय किम जोंग में काफी अंतर था। राष्ट्रपति जिनपिंग एक वर्ल्ड क्लास पोकर प्लेयर हैं।' उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि कुछ न हुआ हो और वह किसी को भी दोष नहीं दे रहे हैं। लेकिन दूसरी बार चीन से लौटने के बाद नॉर्थ कोंरिया के नेता के बर्ताव में काफी अंतर है।
किम जोंग और ट्रंप की मीटिंग की तैयारी
इस बीच अमेरिका ने किम जोंग और ट्रंप के बीच मुलाकात को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्हाइट हाउस की ओर से अमेरिका-नॉर्थ कोरिया के शिखर सम्मेलन पर जारी संकट के बीच ही इस बात की जानकारी दी गई है। नॉर्थ कोरिया ने पिछले दिनों अमेरिका-साउथ कोरिया के बीच जारी मिलिट्री एक्सरसाइज की वजह से बातचीत को कैंसिल करने की धमकी दी थी। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि बातचीत की तैयारियां जारी हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने रूटीन न्यूज कांफ्रेंस में जानकारी दी कि अमेरिका इस शिखर
सम्मेलन की तैयारियां कर रहा है और अगर नॉर्थ कोरिया मुलाकात करना चाहता है तो फिर अमेरिको को निश्चित तौर पर तैयार रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications