अमेरिका से चोरी हो रही नौकरियां, भारत-चीन में पहुंच रही: ट्रंप
ट्रंप ने कहा, उन्हें मौका मिला तो इस चोरी पर लगाएंगे अंकुश।
वाशिंगटन। अमेरिकी में नजदीक आते चुनावे के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका इस वक्त नौकरियों की सबसे बड़ी चोरी से जूझ रहा है और ये नौकरियां भारत और चीन में जा रही हैं।

अमेरिका में 8 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। जिसमें रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन के बीच कड़ा मुकाबला है। ट्रंप ने कहा कि वो देश में नौकरियों की कमी है और अमेरिका की नौकरियां चोरी की जा रही हैं।
ट्रंप ने कहा कि कि अमेरिकी आज तक के इतिहास में नौकरियों की सबसे बड़ी चोरी का शिकार हैं और अमेरिकी कंपनियां भारत, चीन, मेक्सिको जैसे देशों में नौकरियां ले जा रही हैं।
शनिवार को फ्लोरिडा में एक सभा में ट्रंप ने कहा कि चीन के विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश के बाद से अमेरिका 70,000 फैक्ट्रियां गंवा चुका है।
ट्रंप ने कहा, नौकरियों की चोरी हमारी सरकारों की वजह से
ट्रंप ने कहा कि कोई ऐसा देश नहीं रहा जिसने अपनी कमअक्ली की वजह से तरीके से इतनी सारी नौकरियां खत्म कर दी हों।
ट्रंप ने बताया कि कैसे उनके देश से नौकरियां चोरी हो रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताय कि गुडरिच लाइटिंग कंपनी ने 255 कर्मचारियों को हटाया एवं उनकी नौकरियां भारत भेज दीं।
दूसरा उदाहरण देते हुए ट्रंप ने कहा, बैक्सटर हेल्थ केयर कोरपोरेशन ने 199 कर्मचारियों को हटाकर उनकी नौकरियां सिंगापुर स्थानांतरित कीं।
ट्रंप ने कहा कि सरकारों ने इसको होने दिया इसलिए ये हुआ अन्यथा ऐसा ना होता। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को संभालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रपति बने तो अमेरिकियों की नौकरियां कोई देश से बाहर नहीं ले जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications