ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया पर अपने अधिकारी को दी नसीहत, किम जोंग उन का रखा नया नाम
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने टॉप डिप्लोमेट को नॉर्थ कोरिया पर समय खराब नहीं करने को कहा है। ट्रंप ने रविवार को यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट रेक्स टिलर्सन को कहा कि वे नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन पर बातचीत के लिए अपना समय खराब नहीं करें। ट्रंप ने अपने ट्वीट में किम जोंग उन पर तंज कसते हुए उन्हें 'छोटा रॉकेट' कहा है।

ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'मैंने हमारे शानदार सेक्रेटरी ऑफ स्टेट टिलर्सन को कहा है कि इस छोटे से रॉकेट पर अपना वक्त जाया ना करें'। ट्रंप ने साथ में यह भी कहा कि टिसर्सन अपनी ऊर्जा मत खपत करो, हम वही करेंगे जो हमें करना है।
ट्रंप का यह बयान उस वक्त आया है, जब यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट रेक्स टिलर्सन ने अपने चीन दौरे पर कहा था कि अमेरिका, नॉर्थ कोरिया से बातचीत करने को तैयार है। शनिवार को टिलर्सन ने बीजिंग में कहा था कि अमेरिका देखना चाहता है कि नॉर्थ कोरिया बातचीत के लिए तैयार है या नहीं। ऐसा पहली बार देखा गया था, जब ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने नॉर्थ कोरिया से सीधे बात करने का मन बनाया। हालांकि, ट्रंप की टिलर्सन को दी नसीहत से ऐसा लगता है, अमेरिका अब बातचीत का रास्ता अख्तियार नहीं करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्वीट के जरिए कई बार नॉर्थ कोरिया पर हमला बोल चुके हैं। वहीं, व्हाइट हाउस अधिकारियों की तरफ से कई बार इस मसले को शांति से निपटाने की कोशिश भी कई गई है, लेकिन नॉर्थ कोरिया पर इसका कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications