Trump India Oil Deal: अब इस देश से तेल खरीदेगा भारत, ट्रंप ने किया 'डील' का खुलासा, सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

Donald Trump India Oil Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में एक बड़ा दांव खेलते हुए भारत को ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदने का सुझाव दिया है। एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने खुलासा किया कि इस संबंध में 'कॉन्सेप्ट ऑफ डील' यानी शुरुआती समझौता पहले ही हो चुका है।

अमेरिका की यह रणनीति वैश्विक कूटनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए वह रूस और ईरान जैसे देशों के तेल राजस्व पर लगाम लगाना चाहता है। ट्रंप ने वेनेजुएला में अमेरिकी नेतृत्व वाली पहल की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि जल्द ही दुनिया के कई देश वेनेजुएला से तेल का आयात शुरू करेंगे।

Donald Trump India Oil Deal
(AI Image)

ट्रंप का 'कॉन्सेप्ट ऑफ डील' प्लान

डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा जाते समय विमान में साफ किया कि भारत के साथ वेनेजुएला से तेल खरीदने का समझौता एक ठोस ढांचे पर आधारित है। 'कॉन्सेप्ट ऑफ डील' का जिक्र करते हुए उन्होंने समझाया कि दोनों पक्षों के बीच व्यापार की शर्तों और बुनियादी ढांचे को लेकर सहमति बन चुकी है। ट्रंप का मानना है कि यह समझौता न केवल भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि तेल बाजार में अमेरिका के प्रभाव को भी बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें: US Audio Leak: ट्रंप के सांसद का ऑडियो लीक, भारत के खिलाफ क्या चल रही JD Vance की साजिश?

चीन को भी खुला निमंत्रण

ट्रंप की यह रणनीति केवल भारत तक सीमित नहीं है। उन्होंने खुले तौर पर कहा है कि यदि चीन भी वेनेजुएला से तेल खरीदने की इच्छा रखता है, तो अमेरिका उसका स्वागत करेगा। ट्रंप ने संकेत दिया कि यदि चीन अमेरिकी शर्तों पर डील करना चाहता है, तो उसे वेनेजुएला के तेल बाजार तक पहुंच दी जा सकती है। यह बयान वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन पर अमेरिका की पकड़ को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

रूस को घेरने की अमेरिकी रणनीति

अमेरिका के इस कदम के पीछे यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि भी जुड़ी है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से तेल खरीदना कम करे और उसकी जगह वेनेजुएला के तेल को प्राथमिकता दे। इससे रूस को मिलने वाले तेल राजस्व में कमी आएगी, जो युद्ध के लिए जरूरी फंड मुहैया कराता है। हालांकि, पिछले साल ट्रंप ने वेनेजुएला से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाया था, लेकिन अब रणनीति पूरी तरह बदलती नजर आ रही है।

ये भी पढे़ं: Epstein Files: ट्रंप ने ओरल के लिए किया मजबूर, एपस्टीन ने भी किया गलत काम, इवांका-मेलानिया का भी आया नाम?

वेनेजुएला में अमेरिकी नेतृत्व

ट्रंप ने वेनेजुएला की वर्तमान स्थिति और वहां चल रही अमेरिकी पहल की जमकर तारीफ की है। ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया वाशिंगटन के समर्थन से बहुत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। अमेरिका इस योजना का नेतृत्व कर रहा है और दुनिया के अन्य देशों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है। ट्रंप के अनुसार, यह कदम वैश्विक तेल आपूर्ति को संतुलित करने और वेनेजुएला को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए है।

ये भी पढ़ें: China News: चीन में तख्तापलट की आहट! ट्रंप के 'खतरनाक' प्लान से उड़ी जिनपिंग की नींद

भारत में सस्ता होगा तेल के दाम

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने का जो ऑफर दिया है, वह एक "गेम चेंजर" साबित हो सकता है। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। अगर भारत वहां से भारी मात्रा में और सस्ती दरों पर तेल आयात करना शुरू करता है, तो भारत की तेल खरीद की औसत लागत (Landing Cost) कम हो जाएगी, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें घटाने की गुंजाइश बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+