डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया आरोप-उत्तर कोरिया की मदद कर रहा है रूस
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि रूस अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन करने में उत्तर कोरिया की मदद कर रहा है और उ. कोरिया हर दिन अमेरिका तक मार करने वाली लंबी दूरी के मिसाइल बनाने के करीब आ रहा है। रूस उ. कोरिया के मुद्दे पर हमारी मदद नहीं कर रहा है। रूस इस वक्त चीन की तरह बर्ताव कर रहा है, जैसे कि वो हमारे लिए गड्डे खोल रहा है, ठीक उसी तरह रूस भी काम कर रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि चीन ने उत्तर कोरिया के मुद्दे पर अमेरिका के हित में पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम के मसले को सुलझाने के लिए चीन से और कदम उठाने की अपील भी की थी। ट्रंप ने ये भी कहा था कि वो पर्याप्त रूप से मददगार नहीं रहे हैं लेकिन मेरे और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंगचीन के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, मैं उन्हें पसंद करता हूं और वह मुझे पसंद करते है, उन्होंने किसी भी अन्य अमेरिकी राष्ट्रपति की तुलना में हमारे लिए अपेक्षाकृत बहुत अधिक किया है. इसके बावजूद यह पर्याप्त नहीं है, उन्हें और करना होगा।
उत्तर कोरिया बड़ी समस्या
ट्रंप ने उत्तर कोरिया को एक बड़ी समस्या बताते हुए कहा था कि यह बड़ी समस्या है, जिसे दूर करना बहुत जरूरी है, उसे देशों की शह और मदद मिल रही है, जिसकी वजह से उसके इरादे बुलंद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications