कराटे में ब्‍लैक बेल्‍ट डॉमनिक रॉब संभालेंगे ब्रिटेन की सत्‍ता, कोविड-19 से इंफेक्‍टेड हैं पीएम जॉनसन

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस समय लंदन के सेंट थॉमस अस्‍पताल में भर्ती हैं। वह कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं और उनका इलाज जारी है। पीएम जॉनसन ने इन हालातों में अपने विदेश मंत्री डॉमनिक रॉब से जरूरत पड़ने पर उनकी जगह पर काम करने के लिए कहा है। यह खबर इसलिए ज्‍यादा अहम है क्‍योंकि सोशल मीडिया पर कई जगह यह बातें कही जा रही हैं कि भारतीय मूल के ब्रिटिश वित्‍त मंत्री ऋषि सुनाक और गृह मंत्री प्रीति पटेल डाउनिंग स्‍ट्रीट से सरकार चला रहे हैं।

Dominic Raab.jpg

हमेशा से देखते थे पीएम बनने का सपना

46 साल के डॉमनिक रॉब को जॉनसन ने ही उनकी जगह लेने के लिए कहा है। साल 2019 में रॉब ने कंजर्वेटिव पार्टी से जॉनसन के खिलाफ चुनाव लड़ा था। दिलचस्‍प बात है कि रॉब हमेशा से ही देश का पीएम बनने का सपना देखते थे। उन्‍होंने यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के निकलने के प्‍लान ब्रेग्जिट को जॉनसन का धोखा करार दिया था। हालांकि रॉब बीच मे ही अपने चुनाव प्रचार से हट गए और उन्‍होंने जॉनसन का समर्थन शुरू कर दिया। पिछले वर्ष जुलाई में जब जॉनसन की सरकार बनी तो रॉब को विदेश मंत्रालय सौंपा गया। कुछ समय पहले तक यह खबरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई थीं कि भारतीय मूल के ब्रिटिश वित्‍त मंत्री ऋषि सुनाक और गृह मंत्री प्रीति पटेल इस समय जॉनसन की जगह सरकार का कामकाज देख रहे हैं। सुनाक, इंफोसिस के को-फाउंडर रहे नारायणमूर्ति के दामाद हैं।

इजरायली मूल के रॉब

रॉब का जन्‍म चेक गणराज्‍य में हुआ था और उनके पिता यहूदी थे। राब, बकिंघमशायर के सदर्न इंग्लिश क्षेत्र में बड़े हुए और उन्‍होंने ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। साल 2010 में वह पहली बार चुनाव जीतकर संसद पहुंच। यहां पर उन्‍होंने ब्रिटेन की राजनयिक सेवाओं के लिए काम किया जिसमें इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में भी तैनात हुए। रॉब ने युद्ध अपराधियों को सजा दिलाई थी। इसके अलावा उन्‍होंने सरकार को अरब-इजरायल संघर्ष और काउंटर टेररिज्‍म पर भी सलाह देने का काम किया। रॉब कराटे में ब्‍लैक बेल्‍ट हैं। अमेरिकी मीडिया रॉब को ब्रिटेन के विवादित नेता के तौर पर देखती है। रॉब ने पूर्व पीएम थेरेसा मे की कैबिनेट में भी रोल निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+