पाकिस्तान में डॉक्टर हो रहे बेरोजगार, सबसे अच्छे संस्थान से MBBS करने वालों को 40 हजार भी नसीब नहीं

पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले स्नातक को अगर नौकरी मिल भी रही है तो उनकी सैलरी बेहद कम है। रात भर 12 घंटे की ड्यूटी करने के बदले डॉक्टर को महज 40 हजार पाकिस्तानी रुपये से कम पर काम करने को मजबूर किया जा रहा

इस्लामाबाद, 21 सितंबरः पाकिस्तान में बेहतर नौकरी के अवसरों में कमी की वजह से मेडिकल ग्रैजुएट्स को कथित तौर पर देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल आतंकवादियों को जमकर फंडिग करने की वजह से देश की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि पाकिस्तान की बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों को देने के लिए देश का पास पैसे नहीं हैं इसलिए उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही है।

image- demo

डॉक्टरों की 40 हजार से भी कम है पगार

डॉक्टरों की 40 हजार से भी कम है पगार

मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले स्नातक को अगर नौकरी मिल भी रही है तो उनकी सैलरी बेहद कम है। रात भर 12 घंटे की ड्यूटी करने के बदले डॉक्टर को महज 40 हजार पाकिस्तानी रुपये से कम पर काम करने को मजबूर किया जा रहा है। हम्द नवाज नाम के एक पाकिस्तानी छात्रा ने यह दावा किया है। हम्द नवाज ने पाकिस्तान के बेस्ट मेडिकल कॉलेज किंग एडवर्ड मेडिकल यूनिवर्सिटी, लाहौर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।

पाकिस्तानी डॉक्टर ने बयां किया दर्द

पाकिस्तानी डॉक्टर ने बयां किया दर्द

हम्द नवाज ने कई ट्वीट्स में अपना और पाकिस्तान के लाखों छात्रों व डॉक्टर्स का दर्द बयां किया है। उसने लिखा, 'जब से मैंने अपनी डिग्री पूरी की है, बेरोजगार हूं। मेरे बैच के आधे छात्रों को ही अब तक नौकरी मिल पाई है। अब हमारे लिए देश में बेहद कम जगह बच गयी है। मेरे बैच के 350 से ज्यादा डॉक्टर देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि दूसरे देशों में नौकरी तलाश सकें।'

डॉक्टरों का काम अधिक, मगर पैसा कम

हम्द नवाज लिखती हैं, 'कुछ लोगों को नौकरी मिली तो उन्हें 12 घंटे की नाइट शिफ्ट जॉब के लिए 40 हजार पाकिस्तानी रुपये से भी कम मिल रहे हैं। पागलों की तरह घंटों काम करो और पैसे न के बराबर। ये अपमानजनक और बहुत ही निराश करने वाले हालात हैं। हमने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था।' हम्द कहती हैं कि यदि आप अपने दम पर आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं, तो यह बस एक मजाक हो सकता है।

अभिभावकों के की ये अपील

हम्द नवाज ने ट्विटर पर लिखा, 'पाकिस्तान में मेडिकल प्रोफेशन अब सुरक्षित नहीं रहा। अगर आपके पास अपना कोई प्राइवेट सेटअप नहीं है तो आप बड़ी मुश्किल में हैं। अभिवावकों को अपने बच्चों पर डॉक्टर बनने का दबाव देना बंद कर देना चाहिए। अगर वो अपने बच्चे को दिन रात पढ़ने के बाद अंत में घर पर खाली बैठे एक परेशान मेडिकल ग्रेजुएट की तरह नहीं देखना चाहते हैं तो उन्हें अन्य विकल्प तलाशने में मदद करें।'

डॉक्टरों का होता है भारी शोषण

डॉक्टरों का होता है भारी शोषण

हम्द की ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'यहां सचमुच सिस्टम बुरी तरह गड़बड़ा गया है। पाकिस्तान में अभी भी डॉक्टरों की कमी है, फिर भी और उनकी भर्ती नहीं हो रही है। जिन्हें नौकरी मिल भी रही है तो उन्हें काम के बोझ से दबाया जा रहा है और शोषण किया जा रहा है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान के संदर्भ में आप सही हो सकते हैं। यहां कनाडा में डॉक्टरों को अच्छा वेतन मिलता है। हालांकि यहां डॉक्टर बनना आसाना बात नहीं है। इसके लिए लंबी रेस जीतनी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+