मिनी माउस को प्यारी आवाज देने वाली वॉयस एक्टर रूसी टेलर का निधन

नई दिल्ली। डिज्नी के मशहूर कैरेक्टर्स में से एक मिनी माउस को प्यारी सी आवाज देने वाली फेमस वॉयस एक्टर रूसी टेलर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वॉल्ट डिज्नी कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने ट्विटर पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। टेलर का निधन शुक्रवार को कैलिफोर्निया स्थित ग्लेनडेल में हुआ। रूसी, मिकी माउस को आवाज देने वाले वेन ऑलवाइन की पत्नी थीं। वेन का निधन पहले ही हो चुका है।

 Disneys famous cartoon Minnie Mouse voice actor Russi Taylor dies at 75

बॉब ने बायन जारी कर कहा कि, रूसी टेलर के गुजरने के साथ ही मिनी माउस ने अपनी आवाज खो दी है। मिनी और रूसी ने 30 से अधिक सालों तक दुनियाभर में लोगों के मनोरंजन का काम किया है। एक ऐसा पार्टनरशिप जिसने मिनी को ग्लोबल आइकन बना दिया। रूसी को डिज्नी का लीजेंड बनाया, जिसके लिए फैन्स ने खूब प्यार किया है। रूसी को हमेशा याद किया जाएगा और उनके परिवार-दोस्तों के साथ गहरी संवेदनाए हैं।

रूसी ने लगभग चार दशकों तक वॉयस एक्टर के तौर पर काम किया। उन्होंने पहली बार 30 साल पहले मिन्नी माउस को आधिकारिक आवाज दी थी। इसके बाद उन्होंने सैकड़ों टीवी शो, थीम पार्क एक्सपीरिएंस, एनिमेटेड शॉर्ट्स और फिल्मों सहित सैकड़ों डिज्नी प्रोजेक्ट्स में मिन्नी को आवाज़ दी। गूफी कार्टून को आवाज देने वाले बिल फार्मर ने भी एक पोस्ट शेयर कर रूसी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, रूसी परिवार की तरह बहुत नजदीक थीं। अद्भुत, मजेदार और मिनी माउस की तरह स्वीट।

मिनी के अलावा रूसी ने ओरिजिनल डक टेल्स में डोनल्ड डक के रिश्तेदार Huey, Dewey, Louie और Webbidail Vanderquack को भी आवाज दी है। डिज्नी के अनुसार टेलर ने एक बार कहा था कि, मैं कभी भी प्रसिद्ध नहीं होना चाहती थी, मेरे द्वारा किए गए चरित्र प्रसिद्ध हैं, यहीं मेरे लिए बहुत है। बता दें कि, मिनी माउस को आवाज देने से पहले रूसी डिज्नी की बहुत बड़ी फैन थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+