Dhaka Plane Crash: 30 साल में 27 हादसे, चीन ने लगवा दी बांग्लादेश एयरफोर्स की लंका, चिपकाया घटिया माल

Dhaka Plane Crash: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जब वायुसेना का एक ट्रेनी विमान एफ-7 बीजीआई माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 27 लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना सोमवार की दोपहर लगभग 1 बजे हुई।

बांग्लादेशी सेना के अनुसार, यह दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई। पायलट ने विमान को आबादी से दूर ले जाने की कोशिश भी की, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका और विमान स्कूल पर जा गिरा। मामले को लेकर वायुसेना ने घटना की उच्च-स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

Dhaka Plane Crash

पायलट समेत 27 की मौत

इस हादसे में 25 छात्रों, 1 शिक्षक और पायलट समेत अब तक कुल 27 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 171 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 78 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के डॉ. सईदुर रहमान ने मंगलवार सुबह बताया कि 20 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। इस घटना के चलते सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। दुर्घटना के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

30 साल में 27 विमान हादसे

साल 1992 से अब तक बांग्लादेश वायुसेना के लड़ाकू और प्रशिक्षण विमानों के साथ लगभग 27 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से, पिछले दो दशकों में हुई 11 दुर्घटनाओं में सात चीन द्वारा बनाए गए विमान, तीन रूसी और एक चेक द्वारा बनाया गया विमान शामिल थे। सोमवार को जो विमान हादसे का शिकार हुआ यह भी 'मेड इन चाइना' था। इसके अलावा बांग्लादेश के बेड़े में ऐसे 40 विमान हैं। बांग्लादेश के पूर्व सैन्य अधिकारियों का कहना है कि सेना खराब हालत में होने के बावजूद इन विमानों का उपयोग कर रही है। इसलिए एयरफोर्स अधिकारियों समेत आम जनता की जान को भी उतना ही खतरा है।

30 साल पुराना था विमान

बांग्लादेश में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान चीन से खरीदा गया था और यह 3 दशक से अधिक पुराना है। विमानों को अपग्रेड किया जाता है, लेकिन फिर भी उनमें कुछ कमियां रह जाती हैं।बांग्लादेश में हुई विमान घटनाओं को देखें तो इनकी फेहरिस्त काफी लंबी है।

• 9 मई 2024: चट्टोग्राम के पतेंगा में एक रूसी याक-130 प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें स्क्वाड्रन लीडर असीम जवाद की मृत्यु हो गई थी।

• 23 नवंबर 2018: तंगाइल के मधुपुर में एक चीनी एफ-7 बीजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट विंग कमांडर आरिफ अहमद दीपू की जान चली गई थी।

• 1 जुलाई 2018: जेसोर के पास रात में प्रशिक्षण के दौरान एक चीनी-पाकिस्तानी के-8डब्ल्यू प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो स्क्वाड्रन लीडर मारे गए थे।

• 27 दिसंबर 2017: कॉक्स बाजार के माहेशखाली द्वीप के पास दो याक-130 विमानों की हवा में टक्कर हो गई थी, लेकिन सभी चार पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

2000 बच्चों वाले स्कूल पर गिरा विमान

हालिया जानकारी के मुताबिक, ढाका के उत्तरा इलाके में, जो कि एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, माइलस्टोन स्कूल की छत पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस स्कूल में लगभग 2000 छात्र पढ़ते हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब विमान उतर रहा था और यह मार्कर लाइन के पास घटी। बांग्लादेश के सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि यह इलाका पहले खाली नहर वाला क्षेत्र था, लेकिन यहां अंधाधुंध निर्माण किया गया है और इसके आसपास सघन आबादी बसा दी गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+