Dhaka में क्रैश F7 जेट का पायलट कौन? 19 मौतों पर चश्मदीद बोले- 'बरसी आग', कैसे क्या हुआ? 1 दिन का राजकीय शोक
Dhaka F7 BGI Jet Crash Reason: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में 21 जुलाई 2025 को एक भयावह हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 BGI ट्रेनी जेट माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 160 से ज्यादा घायल हो गए।
बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने इस हादसे को 'अपूरणीय क्षति' करार देते हुए 22 जुलाई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। आइए, जानते हैं इस हादसे की वजह? कौन पायलट? चश्मदीदों की जुबानी, और कैसे हुआ यह हादसा...

Dhaka F7 BGI Air Force Trainer Jet Crash: कैसे हुआ ढाका में F-7 BGI जेट क्रैश?
जानकारी के मुताबिक, 21 जुलाई 2025 को दोपहर 1:06 बजे (भारतीय समयानुसार 12:36 बजे), बांग्लादेश वायु सेना का F-7 BGI जेट, जो चीन निर्मित मिग-21 आधारित ट्रेनी विमान है, नियमित ट्रेनी उड़ान के लिए ढाका के नजदीकी बेस से उड़ा। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद, करीब 1:18 बजे, यह जेट उत्तरा के डायबारी इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के परिसर में क्रैश हो गया। विमान स्कूल की तीन मंजिला इमारत के सामने वाले हिस्से और गेट के पास गिरा, जहां उस समय छात्र कक्षाएं ले रहे थे या लंचटाइम के लिए कैंटीन में थे। हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई, जिससे घना काला धुआं उठा और परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद जाहेद कमाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 शव बरामद किए गए, जिनमें ज्यादातर छात्र थे। बचाव अभियान में सेना, अग्निशमन कर्मी, और स्कूल के शिक्षकों ने शुरुआती प्रयास किए। घायलों को रिक्शा वैन और अन्य उपलब्ध वाहनों से नजदीकी अस्पतालों, जैसे ढाका मेडिकल कॉलेज और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी, ले जाया गया।
F-7 BGI Crash Reason: ढाका में F-7 BGI जेट क्रैश की वजह क्या?
हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि बांग्लादेश वायु सेना और इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। प्रारंभिक जांच में संभावित तकनीकी खराबी की ओर इशारा किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि F-7, जो सोवियत मिग-21 का चीनी संस्करण है, पुराना हो चुका है और ट्रेनिंग के लिए लागत-प्रभावी होने के बावजूद इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहे हैं। X पर @Kriti_Sanatani ने लिखा, 'यह हादसा फिर साबित करता है कि चीनी उत्पादों की गुणवत्ता संदिग्ध है।'
Who Was F-7 BGI Piolet: जेट क्रैश में पायलट की मौत
विमान को फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम सागर (Lieutenant Mohammad Tauqeer Islam Sagar) उड़ा रहे थे, जो 35 स्क्वाड्रन, 76 BAF कोर्स से थे। तौकीर इस्लाम सागर को गंभीर रूप से घायलावस्था में ढाका के संयुक्त सैन्य अस्पताल (CMH) की ICU में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी मौत हो गई। दूसरा पायलट कौन था, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि F-7 BGI एक सिंगल-सीट प्रशिक्षण जेट है, जिसे आमतौर पर एकल पायलट उड़ाता है।
160 मौतों की अफवाह?
कुछ शुरुआती रिपोर्ट्स और ISPR के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल समी-उद-दौला चौधरी के बयान में 160 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही गई थी, जिसे कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स ने गलत तरीके से 160 मौतों के रूप में प्रचारित किया। हालांकि, रॉयटर्स और अग्निशमन अधिकारियों ने पुष्टि की कि मृतकों की संख्या 19 है। हालांकि, मृतकों में कौन-कौन है? इसकी पुष्टि अभी बाकी है।
चश्मदीदों ने क्या कहा?
हादसे के चश्मदीदों ने दिल दहला देने वाले दृश्यों का जिक्र किया। स्कूल के शिक्षक मसूद तारिक ने रॉयटर्स को बताया, 'मैं अपने बच्चों को लेने गेट पर गया था, तभी मुझे पीछे से कुछ आता हुआ लगा। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। जब मैंने पीछे देखा, तो सिर्फ आग और धुआं था।' एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी, 16 साल की छात्रा रफीका ताहा, जो उस समय स्कूल में नहीं थी, ने AP को बताया, 'टीवी पर वीडियो देखकर मैं डर गई। यह मेरा स्कूल है।' सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि परिसर में आग की लपटें और धुआं उठ रहा था, जबकि छात्र दहशत में भाग रहे थे।
एक दिन का राजकीय शोक घोषित, हेल्प लाइन नंबर जारी: Emergency Number
बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने इस हादसे को 'अपूरणीय क्षति' करार देते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने X पर लिखा, 'वायु सेना, माइलस्टोन स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और परिवारों का नुकसान असहनीय है।' उन्होंने दुर्घटना की गहन जांच का वादा किया और सभी प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बांग्लादेशी समाचार पोर्टल ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि ढाका में हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर 22 जुलाई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्य सलाहकार के प्रेस विंग ने सोमवार को इस निर्णय की घोषणा की। साथ ही हेल्प लाइन नंबर 01949043697 जारी किया गया है।
यह हादसा बांग्लादेश में F-7 जेट्स की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है। सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं, और विशेषज्ञों की एक टीम जल्द ही कारणों का पता लगाएगी। क्या यह तकनीकी खराबी थी, या पायलट की गलती? क्या चीनी निर्मित विमानों का इस्तेमाल जारी रखना सुरक्षित है? ये सवाल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। माइलस्टोन स्कूल, जहां 2,000 छात्र पढ़ते हैं, अब इस त्रासदी से उबरने की कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications