पुतिन की ‘गर्लफ्रेंड’ को लेकर बवाल बढ़ा, देश से बाहर निकालने की मांग, जानिए कौन हैं अलीना कबाइवा?

अलीना कबाइवा रूस की पूर्व जिमिनास्ट खिलाड़ी और ओलंपिक मेडल विजेता एथलीट हैं और वो पिछले काफी समय से ‘गायब’ हैं।

मॉस्को, मार्च 22: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड को लेकर बवाल काफी बढ़ गया है और उन्हें स्विटजरलैंड से बाहर निकालने की मांग की जा रही है। स्विटजरलैंड में मांग की जा रही है कि, पुतिन ने 'संबंध' रखने वाली अलीना कबाइवा को लग्जरी माउंटेन बोथोल से बाहर निकाला जाए। ये बवाल धीरे बढ़ता जा रहा है, ऐसे में आइये जानते हैं, कि आखिर पुतिन और अलीना कबाइवा के बीच क्या रिश्ता रहा है और अलीवा कबाइवा कौन हैं?

कौन हैं अलीवा कबाइवा?

कौन हैं अलीवा कबाइवा?

अलीना कबाइवा रूस की पूर्व जिमिनास्ट खिलाड़ी और ओलंपिक मेडल विजेता एथलीट हैं और वो पिछले काफी समय से 'गायब' हैं। लेकिन, कई रिपोर्ट्स में विश्वस्त सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि, अलीना स्विटजरलैंड के माउंटेन बोथोल में रहती हैं, लिहाजा अब एक याचिका दायर कर उन्हें देश से बाहर निकालने की मांग की जा रही है। ऐसा दावा किया जाता है कि, राष्ट्रपति पुतिन और अलीना कबाइवा के दो बेटे और दो बेटियां हैं, लेकिन इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं। लेकिन, पुतिन से रिश्ता होने को लेकर अलीना की जिंदगी इस वक्त मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। अलीवा बतौर एथलीट अपने देश के लिए कई मेडल्स जीत चुकी हैं। हालांकि, पुतिन ने उनको लेकर कभी भी सार्वजनिक जीवन में बात नहीं की।

अलीवा कबाइवा को लेकर दावे

अलीवा कबाइवा को लेकर दावे

रिपोर्ट के मुताबिक, स्विटजरलैंट के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि, वो अपने 'गुप्त बच्चों' के साथ लग्जरी माउंटेन बोथोल में गुप्त जिंदगी बिताती हैं। याचिका में कहा गया है कि, 'यह वक्त है, जब उन्हें देश से बाहर निकालने के लिए मुहिम चलाई जाए।' आलोचकों का कहना है: "मौजूदा युद्ध के बावजूद, स्विट्जरलैंड पुतिन के शासन के एक सहयोगी की 'मेजबानी' कर रहा है।" इसमें कहा गया है कि तटस्थ देश के लिए "कार्रवाई करने" और 69 साल के पुतिन की प्रेमिका को घर भेजने का वक्त आ गया है।

अलीवा कबाइवा जीती हैं गुप्त जिंदगी

अलीवा कबाइवा जीती हैं गुप्त जिंदगी

अलीना कबाइवा को सार्वजनिक जिंदगी में काफी कम देखा गया है और आखिरी बार उन्हें साल 2018 में देखा गया था, जब वो गर्भवती थीं। हालांकि, इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। वहीं, जो याचिका दायर की गई है, उसपर करीब 55 हजार से ज्यादा लोगों ने दस्तखत किए हुए हैं, जिसके बाद माना जा रहा है, कि अलीना कबाइवा अगर वास्तव में स्विटजरलैंड में मौजूद हैं, तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, राष्ट्रपति पुतिन की जिंदगी भी इतनी ज्यादा रहस्यों से भरी है, कि अलीना कबाइवा को लेकर ज्यादा जानकारी हासिल नहीं है। हाल की रिपोर्टों ने दावा किया है कि, वह स्विट्जरलैंड में एक पहाड़ी रिट्रीट में अपने बच्चों के साथ युद्ध देख रही है। जर्मन, फ्रेंच और अंग्रेजी में दायर याचिकामें कहा गया है कि, 'रूस, बेलारूस और यूक्रेन के नागरिक अत्यधिक पीड़ा से गुजर रहे हैं, लिहाजा उन्हें देश से बाहर निकाला जाए।'

कई मेडल जीत चुकी हैं अलीना कबाइवा?

कई मेडल जीत चुकी हैं अलीना कबाइवा?

अलीना एक बेहतरीन खिलाड़ी रह चुकी हैं और उन्होंने दो बार ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीता हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने जिमनास्ट में 14 बार विश्वकप का खिताज जीता है तो 25 बार उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। वहीं, जब अलीना ने खेल से सन्यास लिया, तो उन्होंने रूस की राजनीति में कदम रख दिया और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 'यूनाइटेड रसिया' पार्टी के टिकट पर सांसद बनी। कई रिपोर्ट्स में दावे किए गये हैं कि, साल 2008 में पहली बार अलीना और पुतिन के बीच अफेयर की खबरें आनी शुरू हुई थीं। वहीं, राष्ट्रपति पुतिन से नजदीकी रिश्ते होने की खबरों से पहले अलीना का नाम साल 2004 में डेविड मुसेलिआनी के साथ भी जुड़ चुका था।

खबर ब्रेक करने वाला अखबार बंद

खबर ब्रेक करने वाला अखबार बंद

अलीना और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर के अफेयर की खबरों को सबसे पहली बार एक रूसी अखबार Moskovsky Korrespondent ने छापा था, लेकिन कुछ वक्त बाद उस खबर का खंडन कर दिया गया। लेकिन, कुछ ही समय के बाद वो अखबार भी रहस्यमयी परिस्थितियों में बंद हो गई। लेकिन, साल 2015 में कई रिपोर्ट्स में दावे किए गये, कि अलीना ने राष्ट्रपति पुतिन के बच्चे को जन्म दिया है, जिसे भी खारिज कर दिया है। जिसके बाद साल 2019 में एक बार फिर से रिपोर्ट आई, कि अलीना ने एक अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। वहीं, अलीना को अस्पताल में भर्ती किया गया था, उस वक्त अस्पताल के पूरे फ्लोर को खाली करवा दिया गया था। लेकिन, कुछ समय के बाद इस खबर को भी स्थानीय प्रेस से वापस ले लिया गया।

दो बेटे, जुड़वां बेटियां होने का दावा

दो बेटे, जुड़वां बेटियां होने का दावा

एक सूत्र ने कहा है, 'जिस वक्त पुतिन यूक्रेन पर हमला कर रहे हैं, बेकसूर नागरिकों को निशाना बना रहे हैं और शरणार्थी संकट पैदा कर रहे हैं, लेकिन, उनका परिवार स्विट्जरलैंड में कहीं एक बहुत ही निजी और बहुत सुरक्षित शैले में छिपा हुआ है- कम से कम अभी के लिए।' 'एलीना के पुतिन से दो छोटे बेटे और जुड़वां बेटियां हैं, जिनका जन्म स्विटजरलैंड में हुआ था।' यही नहीं, उसने बताया है कि 'सभी बच्चों के पास स्विस पासपोर्ट है और मुझे लगता है कि उनके (एलीना) पास भी है।'

पत्नी से तलाक ले चुके हैं पुतिन

पत्नी से तलाक ले चुके हैं पुतिन

पुतिन की शादी एयर होस्टेस लियुदमिला पुतिना से हुई थी। लेकिन, करीब 30 साल के वैवाहिक जीवन के बाद 2013 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। वर्षों तक चली इसकी अफवाहों पर विराम लगाते हुए खुद पुतिन ने इसका खुलासा किया था। तलाक से पहले वह पुतिन के साथ कई बार तभी साथ दिखाई पड़ती थीं, जब प्रोटोकॉल के तहत ऐसा करना जरूरी होता था, लेकिन इसमें वह कभी भी सहज नहीं दिखती थीं। खुद तलाक के बारे में लियुदमिला ने कहा था, 'यह तथ्य है कि हमारी शादी इसलिए टूटी, क्योंकि हम मुश्किल से एक-दूसरे को देखते हैं।' उन्होंने कहा था, 'व्लादिमीर पूरी तरह से अपने काम में डूब चुके हैं। हमारे बच्चे बड़े हो चुके हैं, वो सब अपनी जिंदगी जी रहे हैं.....और सच में मैं पब्लिसिटी पसंद नहीं करती हूं।'(पुतिन की पूर्व पत्नी की तस्वीर सौजन्य- विकिपीडिया)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+