Deepfake: इंसानों ने बनाई खूबसूरत गर्ल! मिस वर्ल्ड को भी देगी मात, ग्लैमर देख खा जाएंगे धोखा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीकी के जरिए एक ऐसी दुनिया तैयार की जा रही है जहां इंसानों की जरूरत नहीं होगी। लेकिन अब इसको लेकर एक्सपर्ट्स को खतरों की आशंका भी सता रही है।

Deepfake Models AI technology

Deepfake OnlyFans Stars: दुनिया में एआई तकनीकि लगातार नए अपडेट किए जा रहे हैं। अब इसका प्रयोग लगभग हर क्षेत्र में सुनिश्चित के लिए नित नए प्रयोग हो रहे हैं। एआई टेक्नोलॉज ने मानव जीवन को काफी सहज बना दिया है। वहीं अगर ये तकनीकी किसी असुरक्षित हाथ में पड़ जाए तो खतरनाक भी साबित हो सकती है। एक ऐसे ही खतरे से एक्सपर्ट ने आगाह किया है। दरअसल अब एआई तकनीकी का प्रयोग मॉडल्स तैयार करने के लिए किया जा रहा है, जो किसी को भी धोखा दे सकता है।

खतरनाक AI तकनीकी

खतरनाक AI तकनीकी

एआई तकनीकी से जितने लाभ हैं उतना ही खतरा भी। अलग ये किसी गलत हाथ में लग जाए तो परिणाम घातक साबित होते हैं। हाल में ओनलीफैंस मॉडल की तस्वीरें सामने आईं, जो देखने में तो कमाल की थीं। लेकिन दावा किया गया कि ये वास्तविक नहीं हैं। ये मॉडल्स आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस यानी एआई तकनीकी के इस्तेमाल से बनी थीं, जो वास्तविक लग रहीं थी। ओनलीफैंस प्लेटफॉर्म से जुड़े कई लोग इसे वास्तविक ही मान रहे थे।

4 तस्वीरें आईं सामने

4 तस्वीरें आईं सामने

इस साल की शुरुआत में चार लगभग एक जैसी कैमगर्ल की एक तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की गई। डीपफेक ओनलीफैंस स्टार्स की तस्वीरें थीं, जो यूजर्स के बीच काफी पसंद की गईं। ये तस्वीरें काफी हद तक रीयल लग रहीं थीं। ट्विटर यूजर्स ने ये इन मॉडल्स की हकीकत जानने के काफी मशक्कत की। बाद में पता चला कि ये तस्वीरें वास्तविक नहीं थी, बल्कि एआई-जेनरेट थीं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

स्कैम इन्फो के एक्सपर्ट निकोलस क्राउच का मानना ​​है कि एआई मॉडल्स को तैयार करना कोई आश्चर्य की बात नहीं। लेकिन डीप फेकिंग तकनीकी गलत हाथों अगर चली जाए तो ये खतरनाक साबित हो सकती है। इसके जरिए मशहूर हस्तियों की कॉपी तैयार कर बड़े स्तर पर षड्यंत्र करने की भी संभावना है। जिसके जरिए संवेदनशील डेटा को प्राप्त कर लीक करने की संभावना बन सकती है। ये स्थिति हानिकारक प्रभाव उत्पन्न कर सकती है।

डीपफेक मॉडल देख होगा भ्रम

डीपफेक मॉडल देख होगा भ्रम

एआई तकनीकी से बनी डीपफेक मॉडल वास्तविक लेडी जैसी लगती है। बाल से लेकर पूरी बॉडी बाहर से देखने पर एक रीयल महिला जैसी लगती है। स्कैम इन्फो के एक्सपर्ट निकोलस क्राउच के अनुसार एआई मॉडल कृत्रिम रूप से तैयार एक अद्भुत संरचना है। जिसे देख कोई भी भ्रमित हो सकता है।

कैसे बनी खूबसूरत एआई लेडी

कैसे बनी खूबसूरत एआई लेडी

स्कैम इन्फो के एक्सपर्टक्राउच ने बताया कि मनुष्य का चेहरा 43 मांसपेशियों से बना है। एआई तकनीकी में यह असंभव है कि आपके चेहरे की सही 3डी मैपिंग की जाय और वैसा ही एक दूसरा चेहरा तैयार किया जाए। हालांकि कुछ मायनों में ये भिन्न हो सकता है। जैसे मुंह के हिलने-डुलने के तरीके से मेल ना खाना और ये संभव भी नहीं है। क्योंकि इंसान जिस तरीके से बातचीत या फिर व्यवहार करता है वो किसी अन्य चीज से पूरी तरह मेल नहीं खा सकता।

Recommended Video

    Maha Shivratri पर गुजरात में बना Rudraksha Shivling Limca Book Of Records में दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+