चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 800 के पार पहुंची
बीजिंग। चीन में जानलेवा कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी इस वायरस पर नियंत्रण अभी तक नहीं पाया जा सका है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या चीन में 803 पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 37100 को भी पार कर गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि चीन में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में अब कमी आ रही है, लेकिन साथ ही चेताया गया है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि वायरस अपने चरम पर पहुंचा था या नहीं।

बता दें कि वर्ष 2003 में SARS से मरने वालों की संख्या 774 थी, लेकिन इस बार कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 774 को पार कर गई है। यह वायरस दुनियाभर के दो दर्जन देशों से अधिक में फैल चुका है। वहीं हॉन्गकॉन्ग की ओर की कहा गया है कि जो बी मेनलैंड चीन से आ रहा है उसे दो हफ्ते आइसोलेशन में रहना अनिवार्य है। ऐसे में जो लोग इस नए नियम का पालन नहीं करते हैं उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है या फिर उन्हें जेल भेजा जा सकता है। बता दें कि हॉन्गकॉन्ग में कोरोना वायरस के 26 मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को अमेरिका के 60 वर्षीय नागरिक की वुहान में कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है।
हाल ही में वैज्ञानिकों के द्वारा की गयी खोज में यह बात सामने आयी है कि जनलेवा कोरोना वायरस सांप या चमगादड़ से नहीं बल्कि पैंगोलिन नामक वन्य जीव के कारण मनुष्यों में फैला हैं। साउथ चाइना एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर ये खुलासा किया है। विवि ने अपनी वेबसाइड पर जारी बयान में कहा कि है कोरोना वायरस पर उनके द्वारा की गयी रिसर्च के अनुसार कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications