Video: एक हाथ में बच्ची, एक हाथ में बियर। बच्ची को हवा में उछालकर की गेंद लपकने की कोशिश, फिर जो हुआ वह....
बेसबॉल के एक मैच में एक दर्शक का शानदार करतब दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दर्शक के एक हाथ में बियर की केन है और दूसरे हाथ में उसकी छोटी सी बच्ची है।
वाशिंगटन, 7 जुलाई। बेसबॉल के एक मैच में एक दर्शक का शानदार करतब दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दर्शक के एक हाथ में बियर की केन है और दूसरे हाथ में उसकी छोटी सी बच्ची है। यानी उसके दोनों हाथ घिरे हुए हैं। दोनों हाथ घिरे होने के बावजूद भी वह कुछ ऐसा कर देता है जिससे वहां बैठे तमाम दर्शक हैरान रह जाते हैं।

फाउल को पकड़ने में मिली सफलता
अमेरिकी राज्य एरिज़ोना के फीनिक्स में हुए डायमंडबैक-जायंट्स बेसबॉल खेल के दौरान जब ये घटना घटी तो हर कोई दंग रह गया। दरअसल उस व्यक्ति के दोनों हाथ गिरे हुए थे, उसके एक हाथ में बियर थी और दूसरे हाथ में उसकी बच्ची। लेकिन जैसे ही उसकी ओर फाउल आता है वह उसे लपक लेता है। हालांकि इसके बाद जो हुआ वह डराने वाला था।

फाउल लपकने के दौरान दिखाया हैरतगेज करतब
उस व्यक्ति ने जो फाउल लपका उसमें कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन जिस तरह से उसने फाउल लपका वह शानदार था। जैसे ही बॉल उसकी तरफ आती है वह अपनी बच्ची को हवा में उछाल देता है और तुरंत उस बॉल को लपक लेता है। बॉल लपकने के साथ साथ उसने अपनी बच्ची को भी लपक लिया जिसे उसने हवा में उछाला था। हालांकि इस दौरान उसकी थोड़ी सी बियर फैल जाती है।

जरा सी चूक से लग सकती थी बच्ची को चोट
घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे जब आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा, अगर वह बच्ची को लपकने में जरा सी भी देर कर देता तो उसकी बच्ची को कितनी चोट लग सकती थी। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। आप भी देखें ये शानदार वीडियो
-
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications