भारतीय सेना और होगी मजबूत, 7,800 करोड़ की खरीद को मंजूरी, खरीदे जाएंगे घातक हथियार, चीन-पाक की बढ़ेगी टेंशन

रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए हथियार और अन्य इक्विपमेंट्स की खरीदारी के लिए 7,800 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें सेना के अलावा एयरफोर्स और नेवी की दक्षता बढ़ाने के लिए हेलिकॉप्टर के उपकरण इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूईट, लाइट मशीन गन, टैबलेट और लैपटॉप आदि भी शामिल हैं।

ये मंजूरी गुरुवार को दी गई। इन प्रस्तावों को रक्षा अधिग्रहण परिषद(DAC) की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह कर रहे थे।

DAC approved the purchase of 7,800 crores

रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंजूर किए गए प्रोजेक्ट में 7.62x51 MM लाइट मशीन गन (LMG), ब्रिज लेइंग टैंक (BLT) और इंडियन नेवी के MH-60R हेलीकॉप्टर के हथियार भी शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना की दक्षता को बढ़ाने के लिए डीएसी ने एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों पर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) सूट इंस्टॉल करने और उनकी खरीद को लेकर मंजूरी दी।

इससे हेलीकॉप्टरों की सर्वाइवेबिलिटी बढ़ेंगी। EW सूट भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) से खरीदा जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर से हेलिकॉप्टरों की लाइफ बढ़ने में मदद मिलेगी।

DAC ने मशीनीकृत पैदल सेना और बख्तरबंद रेजिमेंटों के लिए ग्राउंड-आधारित ऑटोनॉमस सिस्टम की खरीद के लिए भी एओएन प्रदान किया है। ये मानवरहित निगरानी, गोला-बारूद, ईंधन और पुर्जों की लॉजिस्टिक डिलीवरी और युद्ध के मैदान में हताहतों की निकासी जैसे विभिन्न अभियानों में सैनिकों की मदद करेंगे।

प्रोजेक्ट शक्ति के तहत मजबूत लैपटॉप और टैबलेट की खरीद स्वदेशी विक्रेताओं से होगी। जहां LMG, देश की पैदल सेना की लड़ने की क्षमता को बढ़ाएगी, वहीं BLT, मैकनाइज्ड सेना को तेजी से मूवमेंट करने में मदद करेंगे।

इस संबंध में मंत्रालय ने कहा, '' LMG के शामिल होने से पैदल सेना बलों की लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। BLT के साथ मशीनीकृत बलों की आवाजाही में तेजी आएगी।"

मंत्रालय ने कहा, 'प्रोजेक्ट शक्ति के तहत सेना के लिए मजबूत लैपटॉप और टैबलेट की खरीद के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है। ये सभी खरीद केवल स्वदेशी विक्रेताओं से की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+