ब्राजील में चक्रवात के चलते 11 की मौत, 20 लोग लापता

ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो डी जेनेरो ग्रांडे डो सुल में चक्रवात की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग लापता हो गए हैं। इस चक्रवात की वजह से भारी बरसात ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

जिन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं वहां पर हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित कारा शहर हुआ है, यहां पर 8000 लोग इस चक्रवात से प्रभावित हैं।

cyclone

रियो डी जेनेरो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडूराडो लीटे ने कहा कि कारा में हालात हमारे लिए काफी चिंताजनक हैं। यह जरूरी है कि व्यवस्थित तरीके से हम इन प्रभावित इळाकों में जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार की रात मैकीन में भारी बारिश हुई है, तकरीबन एक फुट तक बारिश की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। कई स्थानीय लोग इससे प्रभावित हैं, उन्होंने आउटडो स्पोर्स्ट्स सेंटर में शरण ले रखी है। प्रशासन की ओर से कई इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

अभी तक प्रशासन ने पिछले दो दिनों में 2400 लोगों को रेस्क्यू किया है। अधिकारियों ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों की जान को बचाना है। जो लोग फंसे हुए हैं उनकी मदद के लिए हम काम कर रहे हैं।

लापता लोगों को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें और उनके परिवार को हर मदद हम मुहैया करा रहे हैं। बता दें कि खतरनाक बाढ़ ब्राजील में आम बात है, पिछले कुछ दशक में बड़ी संख्या में लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+