जीका से बचाव के लिए क्‍यूबा ने तैनात किए 9,000 ट्रूप्‍स

हवाना। जैसे-जैसे जीका वायरस दुनिया के कई देशों को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है, वैसे ही वैसे दुनिया के देश इससे बचने के उपायों पर काम करने लगे हैं।

cuba-zika-troops


क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने जीका वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से तो सतर्क रहने के लिए कहा ही है साथ ही उन्‍होंने क्‍यूबा की सेना को भी इसके लिए डेप्‍लॉय कर दिया है।

राष्‍ट्रपति राउल कास्‍त्रों ने 9,000 सैनिकों को मुस्तैद कर दिया है। कास्त्रो ने सोमवार को कहा कि क्यूबा में अभी तक जीका का एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन हमें सतर्क रहना होगा।

उन्होंने हेल्‍थ ऑफिसर्स से पोर्ट्स और एयरपोर्ट्स पर सभी संभावित बीमार लोगों की जांच करने का आदेश दिया है। कास्त्रो ने कहा कि देश की हेल्‍थ सर्विसेज जरूरी मेडिकल सर्विसेज देने के लिए सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि देश में एडीज मच्छरों की संख्या को कम करने के लिए सभी जरूरी प्रबंध हो रहे हैं। देश की एक्‍शन प्‍लान के तहत 9,000 सैनिक वेक्टर कंट्रोल और स्वच्छता प्रयासों में लगे होंगे।

कास्त्रो ने कहा, इस स्थिति में सभी नागरिकों और इकाइयों के लिए इस महामारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य मानकों का सख्ती से पालन करना जरूरी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जीका वायरस के प्रसार को देखते हुए सभी देशों को चेतावनी जारी की है।

जीका वायरस से लैटिन अमेरिका के 32 देश प्रभावित हैं। इसके मद्देनजर डब्ल्यूएचओ ने अंतरराष्ट्रीय पब्लिक हेल्‍थ इमरजेंसी घोषित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+