ट्रंप के सामने विवेक रामास्वामी को उप-राष्ट्रपति बनाने की मांग, मुस्कुराते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने क्या कहा?
आयोवा कॉकस में हार के साथ ही विवेक रामास्वामी अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने आगे डोनाल्ड ट्रंप को अपना समर्थन देने की घोषणा की। अब अगला अगला चुनाव 23 जनवरी को न्यू हैंपशायर में होने जा रहा है।
ऐसे में विवेक रामास्वामी को न्यू हैम्पशायर में रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंच साझा करते देखा गया। इस दौरान ट्रंप ने मंच पर विवेक रामास्वामी का परिचय दिया और उनका स्वागत किया।

ये एक ऐसा क्षण जिसने संकेत दिया कि विवेक रामास्वामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में टीम ट्रंप के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन एटकिंसन, न्यू हैम्पशायर में ट्रंप और रामास्वामी समर्थकों को "वीपी, वीपी, वीपी(वाइस प्रेसीडेंट)" के नारे लगाते हुए सुना गया।
रिपब्लिकन नेताओं की रेस में आगे चल रहे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी का समर्थन मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रामास्वामी का समर्थन दिखाता है कि वे लंबे समय तक उनके साथ काम करने वाले हैं।
मंच पर रामास्वामी का स्वागत करते हुए ट्रंप ने कहा, ''पिछली रात एक ऐसे व्यक्ति का समर्थन पाकर मैं सम्मानित महसूस हुआ जो एक सच्चा नेता बन गया है और जिसने कई देशभक्तों की प्रशंसा हासिल की है।"
ट्रंप ने आगे कहा, "मैं उनका दोस्त रहा हूं, भले ही हम एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहे थे लेकिन मैं उनका दोस्त था और हम साथ रहे। वह एक शानदार लड़का है, बहुत स्मार्ट लड़का है। उसके पास कुछ जबरदस्त विचार हैं। और वह युवा है और उसके पास कुछ युवा विचार भी हैं और यह अच्छी बात है। तो उसके पास एक बड़ा, सुंदर और उज्ज्वल भविष्य है...''
रामास्वामी के संबोधन के पूरे समय ट्रम्प उनके साथ खड़े रहे, जिसमें उन्होंने ट्रम्प को "कमांडर-इन-चीफ" के रूप में समर्थन दिया। रामास्वामी ने जोरदार जयकारों के बीच कहा कि पूंजीवाद का समर्थन किया और कहा कि ये हमें गरीबी से ऊपर उठाता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी संविधान मानव इतिहास में स्वतंत्रता का सबसे मजबूत और महान गारंटर है।












Click it and Unblock the Notifications