VIDEO: कौए ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर की ट्रेन टिकट खरीदने की कोशिश

अभी तक बंदर या कुत्तों को सबसे स्मार्ट जानवर कहा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब तो जीव ही नहीं, बल्कि पक्षी भी समय के साथ स्मार्ट हो गए हैं। यकीन नहीं हो रहा है तो इस कौए को ही देख लीजिए, जो क्रेडिट कार्ड से ट्रेन का टिकट खरीदने की कोशिश कर रहा है।

टोक्यो। अभी तक बंदर या कुत्तों को सबसे स्मार्ट जानवर कहा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब तो जीव ही नहीं, बल्कि पक्षी भी समय के साथ स्मार्ट हो गए हैं। यकीन नहीं हो रहा है तो इस कौए को ही देख लीजिए, जो क्रेडिट कार्ड से ट्रेन का टिकट खरीदने की कोशिश कर रहा है। अरे ये बात झूठ नहीं, एकदम सच है। एक कौए को स्टेशन पर क्रेडिट कार्ड का टिकट खरीदते हुए पकड़ा गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Viral

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक कौआ मुंह में क्रेडिट कार्ड दबाए टिकट खरीदने की पूरी कोशिश कर रहा है। ये वीडियो जापान के किशीचो शहर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टिकट की एक मशीन पर कौआ बैठा हुआ है। उसके डर एक शख्स मशीन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है और थोड़े पीछे खड़ा हो रखा है।

वहीं बगल में एक महिला अपने कार्ड से टिकट खरीद रही है। तभी अचानक से कौआ बगल वाली महिला के पास जाता है और उसका क्रेडिट कार्ड छीन लेता है। इसके बाद कौआ वापस अपनी मशीन पर आता है और टिकट खरीदने के लिए कार्ड अंदर डालने की कोशिश करता है। वो काफी ट्राई करता है लेकिन न डल पाने पर कार्ड वहीं छोड़ देता है। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद से हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौआ जाना कहां चाहता था! देखिये ये वीडियो-

ये भी पढ़ें: मुंबई पुलिस 'घर से निकलते ही' करवा रही हैं ये काम, सोशल पर अनोखी पहल वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+