Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो गर्लफ्रेंड जॉर्जीना से कर सकते हैं ब्रेकअप, जानें क्यों हुए तंग?
अक्टूबर 2021 में रोनाल्ड ने खुद अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना के साथ फोटो डालकर बताया था, कि उनकी गर्लफ्रेंड जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। रोनाल्डो को जॉर्जीना से तीन बच्चे हैं।

Cristiano Ronaldo Georgina Rodriguez News: क्या दुनिया के सबसे मशहूर और महान फुटबॉलर में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज से ब्रेकअप करने जा रहे हैं? क्या रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिग्ज के कई सालों के रिश्ते पर ब्रेक लगने वाला है? ये दावा किया है, एक पत्रकार ने, जिसके बाद रोनाल्डो के फैन्स हैरान हैं।
एक पत्रकार ने हाल ही में फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी प्रेमिका जॉर्जीना रोड्रिग्ज के बारे में चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है, कि यह जोड़ी संभवतः टूट जाएगी।
रोनाल्डो और जॉर्जीना.. जो पिछले सात सालों से एक साथ हैं और जिनके बच्चे भी हैं, उनके रिश्तों को लेकर उड़ी इस अफवाह ने फुटबॉल फैन्स को हैरान कर दिया है, क्योंकि पत्रकार ने दावा किया है, कि उनके बीच का रिश्ता अब टूट सकता है, क्योंकि रोनाल्ड अपनी गर्लफ्रेंड से तंग आ गये हैं?

रोनाल्डो करेंगे जॉर्जीना से ब्रेकअप?
पुर्तगाल के पत्रकार डैनियल नैसिमेंटो ने सीएमटीवी पर एक पुर्तगाली कार्यक्रम नोइट दास एस्ट्रेलस के दौरान बोलते हुए कहा, कि "मैं इसे महीनों से कह रहा हूं। उनके बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और बहुत संभावना है, कि वो जल्द ही अलग हो जाएंगे।"
डैनियल नैसिमेंटो ने आगे बोलते हुए कहा, कि "हकीकत ये है, कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो उनसे तंग आ चुके हैं और मैं अभी भी कह रहा हूं, कि उनकी शादी नहीं होगी और वो फिलहाल अपने एडवरटाइजिंग एग्रीमेंट्स की वजह से साथ हैं।"
वहीं, पुर्तगाल के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर क्विंटिनो एरीज़, जिन्हें भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, उन्होंने भी हाल के हफ्तों में सार्वजनिक कार्यक्रमों में रोनाल्डो और जॉर्जीना के बीच के रवैये को लेकर यही निष्कर्ष निकाला है।
क्विंटिनो ने कहा, कि "रोनाल्डो का हालिया व्यवहार दो चीजें दिखाता है, कि उनका निजी जीवन खुशी के पल में नहीं है और जितना ज्यादा वह अपनी मां, डोलोरेस एवेरियो से खुद को दूर करते हैं, वह उतना ही कम गुस्सा करते हैं"। उन्होंने कहा, कि "हम सभी जानते हैं, कि वह अपने परिवार से क्यों दूर होते जा रहे हैं।"

जॉर्जीना के शॉपिंग से हैं परेशान?
पत्रकार नैसिमेंटो ने यह भी दावा किया, कि अल नस्सर लीग का हिस्सा बने रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड के रवैये से काफी तंग हैं, क्योंकि वो दिनभर शॉपिंग करती रहती है।
उन्होंने कहा, कि "जॉर्जिना रियाद में एक शॉपिंग सेंटर में अपने दिन बिताती है और यही एक कारण है कि क्रिस्टियानो को उनकी यह आदत अच्छी नहीं लगती है। वह बस खर्च करती है और खर्च करती है और खर्च करती है। और सबसे बुरी बात यह है, कि वह सोचती है कि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्तर की है"। पत्रकार नैसिमेंटो ने आगे कहा, कि "उसके दिखावे की आदत रोनाल्डो को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है।"
हालांकि, रोनाल्डो के एक करीबी दोस्त ने इस खबर का खंडन किया है और कहा है, दोनों के बीच सबकुछ अच्छा है और ठीक चल रहा है।
रोनाल्डो के दोस्त फ़िलिपा कास्त्रो ने कहा, कि "मैं 100% विश्वसनीयता के साथ कह सकता हूं, कि वे हमेशा की तरह बहुत अच्छे संबंध में हैं और ब्रेकअप अफवाह, सिर्फ कहानी है, जो उन लोगों के द्वारा बनाई गई है, जो इन दोनों की खुशी को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। वो दोनों एक साथ हैं, दोनों कपल हैं और उनके पास एक दूसरे को देने के लिए ढेर सारा प्यार है।"

बिना शादी के कपल के हैं बच्चे
आपको बता दें कि, फुटबॉलर रोनाल्डो ने अभी तक किसी भी लड़की से शादी नहीं की है, लेकिन वो कई लड़कियों के साथ संबंध में रह चुके हैं और अलग अलग गर्लफ्रेंड से उनके चार बच्चे हैं। जॉर्जीना और रोनाल्डो पिछले कई सालों से एक दूसके के साथ हैं और उनकी एक 3 साल की बेटी भी है, जिसका नाम उन्होंने मार्टिना रखा है।
Recommended Video


रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे रोनाल्डो जूनियर का जन्म साल 2010 में सरोगेसी के जरिए हुआ था और अब तक उनकी मां को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। एक बार इंटरव्यू में रोनाल्डो ने कहा था कि, वक्त आने पर वो बेटे को बता देंगे कि, उनकी मां कौन हैं। 2017 में भी रोनाल्डो जुड़वां बच्चों के पिता बन चुके हैं और उन बच्चों के नाम इवा और मातेओ हैं। वहीं, पिछले साल जॉर्जीना ने रोनाल्डो के दो जुड़वा बच्चों को भी जन्म दिया था।












Click it and Unblock the Notifications