Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान में लाखों गर्भवती महिलाओं पर मंडराया संकट, सिंधी आश्रय शिविरों में हैं रहने को मजबूर

पाकिस्तान में बाढ़ की भयावहता कम होने का नाम नहीं ले रही है। सिंधु नदी में आई भीषण बाढ़ की वजह से अब तक 1200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले सिंध प्रांत में 47000 से अधिक गर्भवती महिलाएं आश्रय शिविरों में रह रही ह

इस्लामाबाद, 04 सितंबरः पाकिस्तान में बाढ़ की भयावहता कम होने का नाम नहीं ले रही है। सिंधु नदी में आई भीषण बाढ़ की वजह से अब तक 1200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों की संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। स्थिति ऐसी बन चुकी है कि अकेले सिंध प्रांत में 47000 से अधिक गर्भवती महिलाएं आश्रय शिविरों में शरण ली हुई हैं।

तस्वीर- एएनआई

आश्रय शिविरों में रह रहीं 47000 गर्भवती महिलाएं

आश्रय शिविरों में रह रहीं 47000 गर्भवती महिलाएं

स्थानीय मीडिया ने रविवार को प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से बताया कि पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित 47,000 से अधिक गर्भवती महिलाएं सिंध प्रांत में आश्रय शिविरों में रहने को मजबूर हैं। सिंध की स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेचुहो ने बाढ़ से प्रभावित महिलाओं के आंकड़े साझा किए हैं। अजरा पेचुहो ने कहा कि बाढ़ के बाद हजारों की संख्या में लोग बीमारी से पीड़ित मिले हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाके में हैं साढ़े 6 लाख महिलाएं

बाढ़ प्रभावित इलाके में हैं साढ़े 6 लाख महिलाएं

डॉन अखबार ने स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से कहा है, प्रांत में डायरिया के 134000 से अधिक मरीज हैं और मलेरिया के 44000 से अधिक मामले सामने आए हैं। 30 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम से कम 650,000 गर्भवती महिलाएं हैं, जिनमें से 73000 से अधिक की इस महीने ही डिलीवरी होने की उम्मीद है, गंभीर रूप से प्रभावित हैं और उन्होंने स्वास्थ्य सेवा की जरुरत है।

लिंग आधारित हिंसा का खतरा बढ़ा

लिंग आधारित हिंसा का खतरा बढ़ा

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पेचुहो ने आगे कहा कि बाढ़ प्रभावितों में अब तक एक लाख से अधिक त्वचा से संबंधित आंकड़ें, सौ से अधिक सांप के काटने और पांच सौ कुत्ते के काटने की सूचना मिली है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी थी कि कई महिलाओं और लड़कियों को लिंग आधारित हिंसा (GBV) का खतरा बढ़ गया था क्योंकि बाढ़ में लगभग दस लाख घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बाढ़ से 33 मिलियन लोग प्रभावित

बाढ़ से 33 मिलियन लोग प्रभावित

पाकिस्तान को इस साल भयानक बाढ़ का सामना करना पड़ा है। देश में लगभग 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। वर्तमान में बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पंजाब में 500,000 से अधिक लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो महीनों में सिंध से 134,000 से अधिक दस्त के मामले सामने आए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+