पार्क में सबके सामने संबंध बनाते वायरल हुए कपल के VIDEO पर बोलीं महिला मंत्री- इसे रोकना...

पर्थ। वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलिया के पर्थ में एक कपल एक पब्लिक प्‍लेस पर दिन के उजाले में सबके सामने इंटीमेट हो रहा था। उनकी इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब इस पूरे मामले में ऑस्‍ट्रेलिया की मंत्री का बयान आया है। उन्‍होंने कहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकना नामुमकिन है। साथ ही उन्‍होंने उम्‍मीद भी जताई है कि ऐसी हरकत आगे नहीं होगी। मामला, पर्थ के मशहूर लांगले पार्क का है और घटना गुरुवार को दोपहर की है। इस घटना का सबसे पहला वीडियो The Bell Tower Times की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

हर हरकत को रोकना संभव नहीं- मंत्री

हर हरकत को रोकना संभव नहीं- मंत्री

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस मिनिस्टर मिशेल रॉबर्ट्स ने पर्थ नाओ के साथ बातचीत में इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि पार्क में जो कुछ हुआ वह एक बार की घटना है। मंत्री से इस घटना के बारे में सवाल पूछा गया था और उन्‍होंने कहा कि बेवकूफी भरी ऐसी हर हरकत को रोका जाना संभव नहीं है। समय-समय पर पागल लोग पागलपन से जुड़ी चीजें करते रहते हैं। मिशेल ने उम्‍मीद भी जताई है कि यह एक बार की घटना होगी। मिशेल की मानें तो इससे यह नहीं समझा जाना चाहिए कि ऐसी हरकतों को दोहराया जाएगा।

कपल को हो सकती है दो साल की सजा

कपल को हो सकती है दो साल की सजा

घटना के दौरान कपल के पास एक कुत्ता पहुंच जाता है, जिससे कपल डिस्टर्ब हो जाता हैं। इसके बाद कुत्ते के मालिक भी कपल के पास आ जाते हैं। कपल और कुत्ते के मालिक में कुछ बात भी होती है। जिस समय कपल पार्क में सेक्‍स रिलेशनशिप में शामिल हो रहा था उस समय वहां पर काफी लोग मौजूद थे। पार्क के निकट स्थित किसी दफ्तर के कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। अभी तक कपल की पहचान सामने नहीं आई है। स्थानीय कानून के तहत अगर कार्रवाई की गई तो फिर उन्‍हें दो वर्ष तक की सजा हो सकती ळै। हालांकि मिनिस्‍टर की मानें तो कपल ने जो किया वह एक बार की बात है।

पहले से ही हो रही है पुलिस बढ़ाने की मांग

पहले से ही हो रही है पुलिस बढ़ाने की मांग

घटना के पहले से ही सुरक्षा कारणों से पर्थ शहर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की मांग की जा रही है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लांगले पार्क एक सार्वजनिक पार्क है जिसमें कोई भी व्यक्ति आ-जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग राज्यों में सार्वजनिक जगहों पर सेक्स के लिए अलग-अलग कानून बने हैं। ज्यादातर राज्यों में इसे अपराध माना गया है, लेकिन कई बार कपल को कार्रवाई से छूट मिल जाती है।

ब्रिटेन में कपल से वसूला गया जुर्माना

ब्रिटेन में कपल से वसूला गया जुर्माना

दुनिया के ज्यादातर देशों में सार्वजनिक जगहों पर सेक्स पर बैन है, बावजूद इसके अक्सर ऐसे कुछ मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में ब्रिटेन के वेस्ट ससेक्स में 51 साल के डेविड मन्डेविले और 38 साल की लूसी एलिस पार्किंग में खड़ी कार के ऊपर संबंध बनाते पकड़े गए थे। पुलिस ने दोनों पर करीब 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+