Covid Vaccine: अमेरिका को बड़ी सफलता, 10 दिन में 10 लाख लोगों को दी पहली डोज

वाशिंगटन। Covid Vaccine in America: कोरोना वायरस के खिलाफ अमेरिका में टीकाकरण पूरे जोरों पर चल रहा है। अभी तक अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोगों को Covid-19 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने बुधवार को ये जानकारी दी है।

Coronavirus Vaccine

रेडफील्ड ने कहा "अमेरिका ने आज पहले ही लेकिन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर छू लिया है। आज से दस दिन पहले शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान में अभी तक 10 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।"

20 लाख लोगों को इस महीने वैक्सीन
पत्रकारों से बात करते हुए टीकाकरण अभियान में सरकार के सलाहकार मोंसेफ स्लावी (Moncef Slaoui) ने कहा कि "इस महीने हमने 20 लाख लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा था जिसे हम छूने वाले हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका का लक्ष्य 2021 की पहली तिमाही में 10 करोड़ लोगों को टीका देना है जबकि दूसरे 10 करोड़ लोगों को अगली तिमाही में देने की योजना बनाई गई है।

पिछले सप्ताह 14 दिसम्बर को फाइजर और बायोएनटेक द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन की 30 लाख डोज अमेरिका में वितरण के लिए भेजी गई थी। इस सप्ताह मॉडर्ना की 60 लाख डोज जबकि फाइजर की 20 लाख डोज वितरित की जाएगी।

अमेरिका में कोरोना सबसे घातक
अमेरिका में अब तक 3.20 लाख लोगों की कोरोना वायरस की चपेट में आकर मौत हो गई है और यह देश में हॉर्ट अटैक और कैंसर के बाद सबसे अधिक जान लेने वाली बीमारी बन चुका है। पहले चरण में स्वास्थ्य सेवाओं में लगे हुए फ्रंट लाइन वर्कर को ये वैक्सीन दी जा रही है। इसके बाद वैक्सीन की प्राथमिकता में 75 साल से अधिक उम्र के लोग होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+